विज्ञापन

दांतों पर जमी पीली परत को हटाने के लिए डॉक्टर ने बताए आसान घरेलू उपाय

Whiten Yellow Teeth: अगर आप भी अपने पीले दांतों की समस्या से परेशान हैं और इन्हें सफेद बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको डॉक्टर द्वारा बताए आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं.

दांतों पर जमी पीली परत को हटाने के लिए डॉक्टर ने बताए आसान घरेलू उपाय
Teeth Cleaning Home Remedies: पीले दांतों को सफेद कैसे करें.

Teeth Cleaning Home Remedies: हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं, हमारे दूध से चमकते दांत. लेकिन आज के समय में पीले दांतों की समस्या काफी देखी जाती है, जो न केवल हमारी सेहत का राज खोलते हैं बल्कि, कई बार हमें शर्मिंदा भी करते हैं. हमेशा आप अपने दांतों के पीलेपन को छुपाने की कोशिश करते हैं. पीले दांतों की वजह से आप खुलकर मुस्कुरा भी नहीं पाते हैं. अगर आप भी इसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको Dr. Zulfiqar द्वारा बताए ऐसे आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप पीले दांतों को सफेद बना सकते हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

डॉक्टर ने बताया कि सबसे पहले तो आपको ये देखना है कि आपके दांतों का कलर कैसा है. अगर नेचुरल शेड डॉर्क है, तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं. इसके लिए आपको प्रोफेशनल व्हाइटिंग ही करानी पड़ेगी. 

अगर ऊपर से स्टेन हैं, तो उसे क्लीन करके देख सकते हैं. इसे शायदा स्टेन चला जाए. अगर नहीं जा रहा है, तो आप प्रोफेशनल ही ट्रीट कराएं.

 

दांतों को सफेद बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी- (Strawberries for whitening teeth)

स्ट्रॉबेरी का उपयोग दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद (teeth whitening) करने के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है. इसमें मौजूद मैलिक एसिड (Malic Acid) दांतों के ऊपर जमी बाहरी सतह के दाग-धब्बों (surface stains) को हल्का करने में मदद कर सकता है.

कैसे करें-

एक पके हुए स्ट्रॉबेरी को मसलकर गूदा बना लें. गूदे को थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा के साथ मिला लें. इस मिश्रण को टूथब्रश या अपनी उंगली की मदद से अपने दांतों पर लगाएं. इसे कुछ मिनटों के लिए लगा रहने दें, फिर अच्छी तरह से रगड़ कर धो लें. ऐसा करने से पीले दांतों को सफेद बनाने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- क्या दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे रोका जा सकता है? वीडियो से समझिए!

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com