एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. वहीं जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो गए हैं, जिसकी तस्वीरें सामने आ रही है. वहीं अब राजपाल यादव की भतीजी की शादी के वेन्यू की तस्वीरें सामने आ गई हैं. जबकि NDTV की रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में 3000 बारातियों के शामिल होने के उम्मीद है. इसी के साथ बारातियों और घरातियों के लिए क्या मेन्यू होने वाला है. इसकी एक्सक्लूसिव जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं.
राजपाल यादव की भतीजी की शादी का मेन्यू
इवेंट मेन्यू (मिठाइयां)

* मूंग दाल हलवा (Moong Dal Halwa)
* गाजर हलवा (Gajar Halwa)
* रसमलाई (Rasmalai)
* इमरती रबड़ी (Imarti Rabri)
* रसगुल्ला सफेद (रेडीमेड) (Rasgulla White - Readymade)
* राजभोग (Rajbhog)
* दूध कड़ाई (Doodh Kadhai)
स्टार्टर्स और स्नैक्स

* snacks नमकीन (snacks Namkeen)
* पनीर टिक्का (Paneer Tikka)
* चिली पनीर (Chilli Paneer)
* टिक्की लच्छा (Tikki Lachha)
* पानी बताशे (Pani Batashe)
* मुरादाबादी दाल (Muradabadi Dal)
* चीला (Cheela)
* पाव भाजी (Pav Bhaji)
* मैगी (Maggi)
* मैकरोनी (Macaroni)
* चाऊमीन (Chowmein)
* दही वड़ा (Dahi Vada)
* दही गुजिया (Dahi Gujia)
* डोसा (Dosa)
* मंचूरियन फ्राइड राइस (Manchurian Fried Rice)
ड्रिंक और सूप
* टमाटर सूप (Tomato Soup)
* स्वीट कॉर्न सूप (Sweet Corn Soup)
* कॉफी काउंटर (Coffee Counter)
* वाटर कूलर (Water Cooler)
* बिसलेरी (200 ml) (Bisleri 200ml)

ब्रेकफास्ट
* आलू सब्जी (Aloo Sabzi)
* छोले (Chole)
* भटूरे (Bhature)
* जलेबी, दही (Jalebi, Dahi)
* चाप (Chaap)
काउंटर्स
* आइसक्रीम काउंटर (Ice Cream Counter)
* सलाद काउंटर (Salad Counter)
* मॉकटेल फ्रूट काउंटर (Mocktail Fruit Counter)
विदाई डब्बे (300 Dibbe)
* सोन पापड़ी (Soan Papdi)
* गुलाब जामुन (Gulab Jamun)
* आटे के लड्डू (Aate ke Laddu)
* बेसन लड्डू (Besan Laddu)
* मठरी (Mathri)
* नमकीन पैकेट (Namkeen Packet)
खाने का मेन्यू (मेन कोर्स)
* वेज बिरयानी (Veg Biryani)
* मटर पुलाव (Matar Pulao)
* छोले (Chole)
* पालक पनीर (Palak Paneer)
* कढ़ाई पनीर (Kadai Paneer)
* कलेजी पनीर (Kaleji Paneer)
* गोभी कीमा (Gobhi Keema)
* चाप (Chaap)
* दाल मखनी (Dal Makhani)
* मटर मशरूम (Matar Mushroom)
* मिक्स वेज (Mix Veg)
* दाल अरहर (Dal Arhar)
* दम आलू (Dum Aloo)
* बैंगन भरता (Baigan Bharta)
* आलू मेथी (Aloo Methi)
* कढ़ी पकोड़ा (Kadhi Pakora)
* सरसों साग (Sarson Saag)
रायता और साइड डिशेज
* रायता बूंदी (Boondi Raita)
* रायता फ्रूट (Fruit Raita)
* पापड़ (Papad)
रोटी और परांठा
* तवा रोटी (Tawa Roti)
* रोटी मक्खन (Roti Butter)
* नान (Naan)
* बटर नान (Butter Naan)
* मिस्सी रोटी (Missi Roti)
* मेवा परांठा (Mewa Paratha)
* लच्छा परांठा (Lachha Paratha)
* रूमाली रोटी (Rumali Roti)
* कचौड़ी रायता दही (Kachori Raita Dahi)
ये भी पढ़ें- PHOTOS: जेल से छूटते ही दुल्हन सा सजा राजपाल यादव का घर, सामने आई तस्वीरें
क्यों जेल गए थे राजपाल यादव
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा 2 फरवरी को पारित एक आदेश में राजपाल यादव को 4 फरवरी को शाम 4 बजे तक संबंधित जेल अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद राजपाल यादव ने अदालत के निर्देश का पालन करते हुए जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद 12 फरवरी को राजपाल यादव ने जमानत याचिका दायर की, जिसकी वजह उन्होंने भतीजी की शादी में शामिल होना बताया. हालांकि उन्हें बेल नहीं मिली. लेकिन अब 16 फरवरी को एक्टर को पैसे जमा करने के बाद जमानत मिल गई और 17 फरवरी को वह रिहा हो गए. हालांकि न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की एकल-न्यायाधीश पीठ ने 18 मार्च तक उनकी जेल से रिहाई का आदेश दिया है. यह आदेश शिकायतकर्ता कंपनी के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपए जमा होने की सूचना मिलने के बाद दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं