विज्ञापन

नारियल पानी पीने का गलत तरीका बना सकता है बीमार, लोग रोज कर रहें ये गलती

Coconut Water Mistakes: कई लोग सोचते हैं कि नारियल पानी प्राकृतिक है, इसलिए इसमें कोई खतरा नहीं हो सकता. लेकिन सच यह है कि गलत तरीके से पीने पर यही हेल्दी ड्रिंक नुकसान पहुंचा सकता है.

नारियल पानी पीने का गलत तरीका बना सकता है बीमार, लोग रोज कर रहें ये गलती
Coconut Water Mistakes: कहीं आप भी तो गलत तरीके से नारियल पानी नहीं पी रहें? ( AI Image)

Coconut Water Mistakes: गर्मियों में नारियल पानी को अमृत कहा जाए तो गलत नहीं होगा. तेज गर्मी, पसीना और डिहाइड्रेशन के बीच यह शरीर को तुरंत ठंडक और ऊर्जा देता है. इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करते हैं. लेकिन कई बार हम इसे पीते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं. 

नारियल पानी कब हो सकता है नुकसानदायक

Latest and Breaking News on NDTV

स्ट्रॉ से पीना

सबसे आम गलती है सीधे स्ट्रॉ (पाइप) लगाकर नारियल पानी पीना. सड़क किनारे मिलने वाले नारियल में कई बार गंदे स्ट्रॉ का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में बैक्टीरिया या कीटाणु सीधे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे संक्रमण, उल्टी या दस्त हो सकते हैं. इसलिए बेहतर है कि नारियल पानी को हमेशा एक साफ गिलास में निकालकर पिया जाए.

नारियल पानी की जांच

दूसरी बड़ी गलती है बिना जांचे नारियल पानी पी लेना. ताजा नारियल पानी हमेशा साफ और पारदर्शी होता है. अगर पानी मटमैला दिखे, उसमें हल्का पीलापन हो या अजीब सी गंध आए, तो समझ जाइए कि वह खराब हो चुका है. ऐसे नारियल पानी को पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कई बार नारियल के अंदर फंगस या काले धब्बे भी दिखाई देते हैं. ऐसे नारियल पानी को गलती से भी नहीं पीना चाहिए.

देरी 

तीसरी गलती है नारियल कटने के बाद उसके पानी को देर तक रखकर पीना. नारियल पानी जितना ताजा हो, उतना ही फायदेमंद होता है. अगर इसे काटने के बाद लंबे समय तक खुला छोड़ दिया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. इसलिए हमेशा कोशिश करें कि नारियल कटते ही उसका पानी पी लिया जाए.

साफ-सफाई

साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. जो व्यक्ति नारियल काट रहा है, उसका चाकू और हाथ साफ होने चाहिए. अगर उपकरण गंदे होंगे, तो पानी भी दूषित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: नारियल पानी हो गया बहुत महंगा? ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन, फायदा भी उतना ही

कई लोग सोचते हैं कि नारियल पानी प्राकृतिक है, इसलिए इसमें कोई खतरा नहीं हो सकता. लेकिन सच यह है कि गलत तरीके से पीने पर यही हेल्दी ड्रिंक नुकसान पहुंचा सकता है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें ट्रेंडिंग Cloud Coffee, नारियल पानी से बनेगी ये हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coconut Water Mistakes, Wrong Way Coconut Water, Coconut Water Side Effects, Drinking Coconut Water Wrong, Coconut Water Myths, Nariyal Pani Mistakes, Avoid Coconut Water, Coconut Water Dangers, Mistakes Drinking Coconut Water, When Not To Drink Coconut Water, Coconut Water On Empty Stomach, Coconut Water At Night Bad, Too Much Coconut Water, Coconut Water Kidney Damage, Best Time Coconut Water, Coconut Water Diabetes Risk, Nariyal Pani Side Effects, Nariyal Pani Kab Na Piye, Nariyal Pani Pine Ke Nuksan, Coconut Water Galti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com