Nariyal Pani Peete Waqt Na Karein Ye Galtiyan: गर्मी शुरू होते ही ज्यादातर लोग खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी पीना शुरू कर देते हैं. इसे नेचुरल एनर्जी ड्रिंक माना जाता है और डॉक्टर भी कई बार इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. लेकिन कई लोग नारियल पानी पीते समय ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से इसका पूरा फायदा शरीर को नहीं मिल पाता. कुछ आदतें तो उल्टा नुकसान भी पहुंचा सकती हैं. अगर आप भी रोज नारियल पानी पीते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
खाली पेट ज्यादा मात्रा में पीना
सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में पीना सही नहीं होता. इसमें पोटैशियम की मात्रा काफी होती है. जरूरत से ज्यादा सेवन कुछ लोगों में पेट फूलने या हल्की बेचैनी की वजह बन सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पैक्ड नारियल पानी को हेल्दी समझना
बाजार में मिलने वाला पैक्ड नारियल पानी हमेशा ताजा नहीं होता. कई पैक्ड ड्रिंक्स में प्रिजर्वेटिव, फ्लेवर और अतिरिक्त चीनी मिलाई जाती है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप ताजा नारियल पानी को ही प्राथमिकता दें.
यह भी पढ़ें- Dhaniya Storage Tips: 2 दिन में सूखने वाला धनिया अब 10 दिनों तक रहेगा फ्रेश, बस अपनाएं ये 6 आसान तरीके
खाने के तुरंत बाद पी लेना
कई लोग भारी खाना खाने के तुरंत बाद नारियल पानी पी लेते हैं. ऐसा करने से कुछ लोगों को अपच या पेट भारी लगने जैसी समस्या हो सकती है. इसे खाने के कम से कम 30 से 40 मिनट बाद पीना ज्यादा बेहतर माना जाता है.
हर किसी के लिए सही मान लेना
नारियल पानी हेल्दी जरूर है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए एक जैसा फायदेमंद नहीं होता. जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या है या डॉक्टर ने पोटैशियम कम लेने की सलाह दी है, उन्हें सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए.
बहुत ठंडा करके पीना
कुछ लोग नारियल पानी में बर्फ डालकर या बहुत ज्यादा ठंडा करके पीते हैं. इससे गले में खराश या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. सामान्य ठंडक वाला नारियल पानी ज्यादा बेहतर माना जाता है.
नारियल पानी पीने का सही तरीका क्या है?
ताजा नारियल पानी दिन के समय पीना सबसे अच्छा माना जाता है. इसे धीरे-धीरे पीना चाहिए और कोशिश करें कि इसे कटने के तुरंत बाद ही खत्म कर लें. गर्मियों में यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और थकान कम करने में भी सहायक माना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं