विज्ञापन

कौन हैं वो लोग जिन्हें छूना भी नहीं चाहिए नारियल पानी, हो सकते हैं सेहत को नुकसान

Nariyal Pani Kaun Nahi Pee Sakta: अब आप सोच रहे होंगे 'में कैसे पता करूं कि में नारियल पानी पी सकता हूं या नहीं' अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.  

कौन हैं वो लोग जिन्हें छूना भी नहीं चाहिए नारियल पानी, हो सकते हैं सेहत को नुकसान
नारियल पानी कौन नहीं पी सकता है?

Nariyal Pani Kaun Nahi Pee Sakta: गर्मियां आती नहीं कि सब अपने आपको हाइड्रेटेड रखने के लिए तरह-तरह की चीजों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लेते हैं, जिनमें से नारियल पानी एक है. वैसे तो नारियल पानी पीने के कई फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं गुणों से भरपूर नारियल पानी का सेवन कुछ लोहो के लिए नुकसानदायक हो सकता है, अब आप सोच रहे होंगे 'में कैसे पता करूं कि में नारियल पानी पी सकता हूं या नहीं' अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

Latest and Breaking News on NDTV

नारियल पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

हाई ब्लड प्रेशर वाले: जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं उनके लिए नारियल पानी पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है और ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो बीपी की दवाओं के साथ मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. 

किडनी की दिक्कत से परेशान: अगर अप किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या से पीड़ित हैं, तो आज से ही नारियल पानी पीना बंद कर दें. ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिसे फिल्टर करने में किडनी को परेशानी हो सकती है. 

डायबिटीज के मरीज: जिन लोगों को ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, उनके लिए भी नारियल पानी पीना हानिकारक हो सकता है. वैसे तो इसमें नेचुरल शुगर होती है, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर बढ़ भी सकती है.

कोल्ड और कफ में: नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है. अगर आप मदलते मौसम में कोल्ड और कफ, फ्लू या वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं, तो आज से नारियल पानी पीना बंद कर दें क्योंकि इसका सेवन समस्या को बढ़ा सकता है.

इसे भी पढ़ें: तपती गर्मी में भी ये 5 पौधे आपकी घर की बालकनी को रखेंगे ठंडा!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nariyal Pani Ke Nuksan In Hindi, Nariyal Pani Kaun Nahi Pee Sakta, Side Effects Of Coconut Water, Who Should Not Drink Coconut Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com