Summer Drink: गर्मियों में ठंडी और तरोताजा करने वाली ड्रिंक की तलाश हर किसी को रहती है. अगर आप कॉफी के शौकीन हैं और साथ ही कुछ हेल्दी और नया स्वाद चाहते हैं तो ट्रेंडिंग ‘क्लाउड कॉफी' आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. क्लाउड कॉफी में साधारण पानी की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे न सिर्फ स्वादिष्ट बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. यह कॉफी देखने में जितनी आकर्षक है, उतनी ही स्वादिष्ट और एनर्जी देने वाली भी है. इसका नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें कॉफी का झागदार फोम बादलों की तरह ऊपर तैरता दिखता है. इंटरनेट पर इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. इस ड्रिंक की खास बात यह है कि इसमें नारियल पानी मिलाया जाता है.

क्लाउड कॉफी ( Cloud Coffee)
यह कॉफी टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने वाला सबसे अच्छा प्राकृतिक पेय है. इसमें भरपूर इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो गर्मी में पसीने से निकल जाने वाले खनिजों की भरपाई करते हैं. कॉफी के साथ नारियल पानी मिलाने से ड्रिंक ज्यादा हाइड्रेटिंग हो जाती है और कैफीन के साथ-साथ तरोताजगी भी मिलती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
क्लाउड कॉफी शरीर को एनर्जी और हाइड्रेशन दोनों देती है. नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, तनाव कम करने और मन प्रसन्न रखने में मदद करता है. यह गर्मियों में ठंडक और ऊर्जा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.
ये भी पढ़ें: छाछ से कोल्ड कॉफी तक, जानिए गर्मी के 9 ड्रिंक्स में किसका हेल्थ स्कोर है सबसे हाई
कैसे बनाएं क्लाउड कॉफी
खास बात यह है कि इस हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए इंस्टेंट कॉफी पाउडर, चीनी, नारियल पानी, ठंडा दूध (या प्लांट-बेस्ड मिल्क), बर्फ के टुकड़े, और कोको पाउडर ले लें. इसके बाद एक कटोरे में 2 चम्मच इंस्टेंट कॉफी, 2 चम्मच चीनी, और 2-3 चम्मच नारियल पानी डालें. इसे चम्मच या हैंड मिक्सर से तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक झागदार और गाढ़ा फोम न बन जाए. इसके बाद एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, फिर ठंडा दूध या नारियल पानी डालें.
तैयार किया गया कॉफी फोम चम्मच से धीरे-धीरे डालें. सजावट के लिए कॉफी के ऊपर कोको पाउडर, बादाम स्लाइस, चेरी या टूटी फ्रूटी डाल सकते हैं. यह ड्रिंक न सिर्फ देखने में खूबसूरत है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है. गर्मियों में परिवार और मेहमानों को सर्व करके आप उन्हें तरोताजा और एनर्जी से भरपूर फील करा सकते हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं