World Sleep Day 2024 : नींद हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो अच्छे स्वास्थ्य और सेहत को बनाए रखने में हमारी मदद करती है. अगर नियमित रूप से अच्छी नींद ली जाए तो इससे हमारा शरीर और दिमाग फ्रेश बना रहता है. एक इंसान को नींद लेना जरूरी है क्योंकि इस दौरान हमारा शरीर टिशू की मरम्मत करता है, हमारी मेमोरी को शार्प करता है, यहां तक कि हमारे हार्मोन को भी नियंत्रित करती है. अगर कोई इंसान पर्याप्त नींद (Sleep) न ले तो उसे थकान, सिर दर्द, चिड़चिड़ाहट जैसी समस्याएं होने लगती हैं. नींद के इसी महत्व को बताने के लिए हर साल विश्व नींद दिवस यानी वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day) मनाया जाता है. आइए जानते हैं वर्ल्ड स्लीप डे की शुरुआत कब हुई और इस साल की थीम क्या है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्ल्ड स्लीप डे का इतिहास, थीम और महत्व (World Sleep Day Date, Theme, History And Significance)
कब मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे
वर्ल्ड स्लीप डे हर साल मार्च इक्वीनॉक्स से पहले शुक्रवार को मनाया जाता है. 2024 में यह आयोजन 15 मार्च को किया जा रहा है. यह दिन नींद के महत्व और हमारे स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है.
वर्ल्ड स्लीप डे 2024 की थीम ( World Sleep Day 2024 Theme)
वर्ल्ड स्लीप डे 2024 की थीम है "स्लीप इक्विटी फॉर ग्लोबल हेल्थ" (Sleep Equity for Global Health) है. नींद हमारे शरीर की बेसिक जरूरत है, फिर भी दुनिया भर में अलग-अलग लोगों में अच्छी नींद को लेकर काफी असमानताएं बनी हुई हैं, जो वर्तमान स्वास्थ्य असमानताओं को बढ़ा रही हैं.
वर्ल्ड स्लीप डे का इतिहास ( World Sleep Day History)
पहली बार वर्ल्ड स्लीप डे 2008 में वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी ने मनाया था, इसका उद्देश्य लोगों को नींद से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करना था. हर साल, वर्ल्ड स्लीप डे पर नींद से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी दी जाती है. ये हर साल मार्च महीने के तीसरे शुक्रवार को मनाया जाता है.
वर्ल्ड स्लीप डे का महत्व ( World Sleep Day Significance)
वर्ल्ड स्लीप डे हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में नींद की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है. इसका उद्देश्य लोगों को अच्छी नींद का महत्व और नींद से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताना है. ताकी ज्यादा से ज्यादा लोग नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करने पर मदद लेने में संकोच न करें.
दोपहर को झपकी लेने के 7 फायदे | Health Benefits of Napping | Can a Nap Boost Brain Health?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं