कोलन कैंसर एक ऐसा कैंसर है जो दुनिया के थर्ड मोस्ट कॉमन कैंसर में से एक माना जाता है. WHO की वेबसाइट पर इस संबंध में एक रिपोर्ट जून 2023 माह में ही पब्लिश की है. कोलन कैंसर (Colon Cancer) मामलों की बात करें तो कुल कैंसर में दस परसेंट मामले कोलन कैंसर के ही होते हैं. ये कैंसर जितना आम होता जा रहा है उतना ही इसका इलाज भी एडवांस होता जा रहा है. जिसके चलते सही समय पर इस कैंसर की जांच होने पर इसका क्योर होना आसान है. इस मामले में एनडीटीवी ने मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के GI and HPB Surgical Oncology के डायरेक्टर और हेड डॉक्टर विवेक मंगला से बातचीत की. और ये जाना कि कोलन कैंसर के इलाज में कितना बदलाव आया है.
कोलोन कैंसर का एडवांस ट्रीटमेंट | Advance Treatment Of Colon Cancer
डॉ. विवेक मंगला के मुताबिक कोलन कैंसर के इलाज का तरीका काफी एडवांस हो चुका है. अब इसके लिए बहुत तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं. लैप्रोस्कोपी के जरिए अब बिना काटे या बिना चीरा लगाए ऑपरेशन किया जा सका है. उनके अनुसार अब रोबोटिक तकनीक से इलाज काफी आसान हो चुका है और इसमें लगातार बेहतरी होती जा रही है. इसके साथ ही बात करें रेडियोथेरेपी की. तो, इस थेरेपी की वजह से आसपास के ऑर्गन को डैमेज कम होता है. अब रेडियो थेरेपी स्पेसिफिक एरिया पर ही होती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तीन तरह के होते हैं पोलिप
रेक्टम के एरिया में होने वाले पोलिप अलग अलग तरह के होते हैं. जिसमें से एक होता है एडिनोमेट्स पोलिप. जिसमें कैंसर पनपने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. लेकिन ये पोलिप को निकाले के बाद ही पता चलता है कि उसमें कैंसर है या नहीं. इसके लिए बायोप्सी भी की जाती है. डॉक्टर की सलाह है कि पोलेप की जानकारी होते ही उसका ट्रीटमेंट जरूर करवाएं. ऐसा करने से कैंसर को होने से ही रोका जा सकता है.
Colon Cancer: चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर! Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं