क्रंचेस को निश्चित रूप से मजबूत एब्स पाने के लिए सबसे लोकप्रिय अभ्यासों में से एक माना जाता है. इस विशेष व्यायाम के लिए दीवानगी ऐसी है कि आप अक्सर लोगों को अपने पूरे शरीर पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय इस एक एक्सरसाइज पर जोर देते हुए पाएंगे. ये समझ में भी आता है क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसका पेट प्लैट और सुडौल हो, लेकिन क्रंचेस को सही तरीके से करने से ही उसका फायदा उठाया जा सकता है. आमतौर पर लोग क्रंचेस करते समय (या बाद में भी) गर्दन में दर्द की शिकायत करते हैं. अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो यहां इसके पीछे का कारण और इससे निजात पाने का तरीका बताएंगे.
नेचुरली फास्ट और हेल्दी वेट लॉस के लिए बहुत जरूरी हैं ये 4 विटामिन, आहार में करें शामिल
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्रंचेस करने पर गर्दन की समस्या होने के कारण | Causes Of Neck Problem When Doing Crunches
क्रंचेस करते समय गर्दन में दर्द का मतलब यह नहीं है कि आप अपनी गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत कर रहे हैं. यह दर्शाता है कि आपका फॉर्म सही नहीं है.
क्रंचेस करने वाले ज्यादातर लोगों को गर्दन की मांसपेशियों में अकड़न और दर्द का अनुभव होता है. इसका कारण यह है कि वे अपने ऊपरी शरीर से क्रंच करते हैं, जिसे मूल रूप से पेट की मांसपेशियों को शामिल कर किया जाना चाहिए. आदर्श रूप से क्रंचेस करते समय आपको अपने शरीर के ऊपरी आधे हिस्से को ऊपर उठाना होगा जिसमें आपकी गर्दन और कंधे शामिल हैं. कुछ लोग अपने शरीर के ऊपरी आधे हिस्से से ज्यादा ऊपर उठाते हैं. इससे उनका सिर पीछे रह सकता है, जिससे रीढ़ की सामान्य वक्रता बाधित हो सकती है, जिससे गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है. क्रंचेस करते समय, आपकी रीढ़, आपकी पीठ के निचले हिस्से से सिर तक शुरू होकर एक सीध में होनी चाहिए. अगर आपका सिर झुका हुआ है, तो आप इसे ऊपर लाने के लिए अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं और गर्दन में दर्द का अनुभव कर सकते हैं.
इस समस्या को कैसे ठीक करें?
गर्दन के दर्द से बचने के लिए क्रंचेस करते समय आप दो चीजें कर सकते हैं...
- अपनी नजर हमेशा क्षितिज की ओर रखें. अपनी ठुड्डी को इस तरह नीचे करें जैसे कि आप उसके नीचे कोई गेंद पकड़ रहे हों.
- कोहनियों को खुला रखें और हाथों की मदद से सिर को न खींचे.
अगर आप वाकई वॉशबोर्ड एब्स पाना चाहते हैं तो अपने वर्कआउट रूटीन में तरह-तरह की एक्सरसाइज को शामिल करें. हमारा पेट कई छोटी और बड़ी मांसपेशियों से बना होता है. हालांकि, क्रंचेस केवल आपके रेक्टस एब्डोमिनिस मांसपेशी को टागरेट करते हैं. बर्ड-डॉग, वुडचॉप, स्पाइडर प्लैंक कुछ ऐसे व्यायाम हैं जो आपको अन्य मांसपेशियों को टारगेट करने में मदद कर सकते हैं.
इस तरीके से जान सकते हैं कि आपको Prostate Cancer होगा या नहीं! एक्सपर्ट बता रहे हैं पूरी बात
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
High Blood Sugar रोगियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है धनिया का पानी, जानें कैसे करें सेवन
विटामिन C के लिए हर बार इन विटामिन सी से भरपूर फूड्स पर करें भरोसा, डाइट में आज ही करें शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं