उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान करने वाल घटना सामने आई है. यहां एक महिला को ऐसी दुर्लभ स्वास्थ्य समस्या हो गई कि उसने खाना छोड़कर सुई, हेयर पिन और कांच जैसी खतरनाक चीजें खाना शुरू कर दिया. ये मामला तब गंभीर हो गया, जब महिला इतनी ज्यादा गंभीर हो गई कि ये नुकीली वस्तुएं उसके पेट और आंतों तक पहुंच गईं. ऐसे में डॉक्टर्स को ऑपरेशन करके उसके शरीर से छह सुइयां निकालनी पड़ीं और आंतों में हुए कई छेदों की रिपेयरिंग करनी पड़ी. ये घटना सिर्फ एक अजीब मेडिकल केस नहीं है, बल्कि एक ऐसे डिसऑर्डर की ओर लोगों का ध्यान खींचता है, जिसे पिका कहा जाता है. यहां सीके बिड़ला हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. के. के. जिंदल से जानते हैं का डिसऑर्डर क्या है और किसे हो सकता है?
पिका डिसऑर्डर क्या है और किसे होता है?
डॉक्टर कहते हैं पिका एक ऐसी स्थिति है, जिसमें किसी व्यक्ति को अजीब सी चीजें जैसे- चॉक, मिट्टी, कांच, कागज जैसी चीजें खाने की इच्छा होने लगती है. ये सिर्फ एक आदत नहीं होती है, बल्कि मानसिक और व्यवहारिक डिसऑर्डर माना जाता है. डॉक्टर का कहना है कि ये समस्या बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कुछ मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों में देखा जाता है.
प्रयागराज की महिला के साथ क्या हुआ?
खबरों के मुताबिक, महिला को कुछ समय से सुई, कांच और हेयर पिन जैसी चीजें खाने की आदत लग गई थी. इस आदत की वजह से महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसके परिजन उसे हॉस्पिटल ले गाए.
हॉस्पिटल में जब महिला का एक्स-रे और सीटी स्कैन हुआ, तो पेट के अंदर कई सुइयां दिखाई दीं. इस जांच में पता चला कि सुइयों की वजह से महिला की आंत में कई जगह छेद हो चुके थे. दो सुइयां तो आंत को पार कर दाहिने किडनी के पास तक पहुंच गई थीं. इसके बाद डॉक्टर्स ने करीब ढाई घंटे की जटिल सर्जरी कर 6 सुइयां निकालीं और आंतों की मरम्मत की.
पिका डिसऑर्डर के लक्षण क्या हैं?
पिका डिसऑर्डर अगर किसी व्यक्ति को हो जाए, तो उसे कांच, मिट्टी, चॉक जैसी चीजें खाने की इच्छा होने लगती है. अक्सर लोग इसे सामान्य आदत समझकर इग्नोर कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकता है. इस स्थिति में पेट दर्द, उल्टी, कब्ज जैसी परेशानी होने लगती है. अगर आपको ऐसी आदत किसी में दिखे, तो फौरन डॉक्टर की मदद लें.
ये भी पढ़ें - आदमी के पेट से निकले 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन, इस अजीब बीमारी के चलते खाता था ये सब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं