How to Treat Your Winter Sinus Infection: नाक से लगातार पानी आना या बार बार तेज छींक आना साइनस की निशानी हो सकती है. ठंडे मौसम में साइनस की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है. जिसक वजह से तेज दर्द भी होने लगता है. वैसे तो साइनस (Sinus) आम तकलीफ है लेकिन जिन्हें लंबे समय तक रहती है उन्हें दूसरी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. खासतौर से अस्थमा (Asthma) का. जिन लोगों का साइनस लंबा खिंचता है उन्हें अस्थमा भी हो सकता है. अक्सर साइनस ही अस्थमा में तब्दील हो जाता है. इसलिए बेहतर है साइनस होने का पता चलते ही उसका इलाज शुरू कर दिया जाए. कुछ घरेलू और नेचुरल नुस्खे (Home Remedies) अपनाकर ही आप साइनस का खतरा कम कर सकते हैं.
1. भाप लेना
साइनस के इंफेक्शन से बचने का ये सबसे कारगर घरेलू नुस्खा माना जाता है, जिसका कोई साइड इफेक्ट भी कम ही नजर आता है. आपको एक बर्तन में गर्म पानी लेना है. सिर पर तौलिया डालकर खुद को कवर करें, और पानी से उठती भाप लें. इससे सांस लेने का पूरा रास्ता साफ होता है और श्वसन की प्रक्रिया आसान बनती हैं.
-
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
क्या Iodine की कमी से महिलाओं में Infertility की समस्या हो सकती है? जानिए कितनी मात्रा में करें सेवन
2. गुनगुने पानी के गरारे
पानी को इतना गर्म करें कि आपका गला उसका तापमान सह सके. इस पानी में सेंधा नमक मिलाएं. अब इस पानी से गरारे करें. इससे गले की अंदर से सफाई होगी. सेंधा नमक इंफेक्शन कम करने में भी कारगर होता है. जिससे साइनस के संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम होगा.
3. जल नेती करें
जल नेती एक तरह का योग है जो सुनने और देखने में कठिन लगता है. इसकी एक बार आदत पड़ जाए तो फिर जल नेती करना बहुत मुश्किल नहीं होता. जलनेती का अलग से एक पात्र आता है जिसकी मदद से पानी नाक के एक छिद्र से अंदर लेना है और दूसरे से निकालना है. जलनेती से नाक का पूरा पैसेज आसानी से क्लीयर हो जाता है.
क्या Iodine की कमी से महिलाओं में Infertility की समस्या हो सकती है? जानिए कितनी मात्रा में करें सेवन
4. हेल्दी डाइट लें
डाइट भी साइनस से निपटने में अहम रोल अदा करती है. ताजे फल और सब्जियों को अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं. साइनस भी ऐसे ही रोगों में से एक है. साइनस से निपटने के लिए डाइट में वो फल सब्जी जरूर शामिल करें जिसमें क्वेरसेटिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट हो. ये एंटीऑक्सीडेंट बलगम के खिलाफ कारगर होता है. प्याज, सेब से लेकर ग्रीन टी तक में ये एंटीऑक्सीडेंट मिलता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं