- साइनस एलर्जी, सर्दी, या बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण हो सकते हैं.
- साइनस की समस्या से बचने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं.
- साइनस की समस्या में कई चीजों को खाने से बचना चाहिए.
Home Remedies For Sinus: साइनस नाक का एक रोग है. साइनस को साइनोसाइटिस भी कहा जाता है. सर्दी के मौसम में सर्दी जुकाम आम बात है लेकिन इसपे ध्यान न दिया जाए तो ये साइनस की समस्या बन सकती है. साइनस एलर्जी, सर्दी, या बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण हो सकते हैं. साइनस की समस्या में सिरदर्द, खर्राटे या सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साइनस की समस्या से बचने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं. साइनस की समस्या में कई चीजों को खाने से बचना चाहिए. साइनस में पनीर, दही और आइसक्रीम का सेवन भूलकर भी न करें. साइनस में विटामिन ए से भरपूर फूड्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें अपना कर आप इस समस्या से बच सकते हैं.
साइनस से बचाने में मददगार हैं ये घरेलू नुस्खेः
1. सूपः
सूप को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. वेजिटेबल सूप से लेकर चिकन सूप तक साइनस की समस्या में फायदेमंद हो सकता है. इन सूप को बनाने के लिए आप फ्रेश हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

वेजिटेबल सूप से लेकर चिकन सूप तक साइनस की समस्या में फायदेमंद हो सकता है. Photo Credit: iStock
2. हाइड्रेटेड रहेंः
सर्दियों के मौसम में हम पानी का बहुत कम सेवन करते हैं जिससे हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए और साइनस से बचने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें.
3. मसालेः
एंटी-इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी गुणों के साथ तीखे मसाले बलगम को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. साइनस में मसालों का सेवन फायदेमंद हो सकता है.
4. स्टीमः
साइनस की समस्या से बचने के लिए आप भाप ले सकते हैं. एक बर्तन में पानी भर के कुछ बूंद अजवाइन और पेपरमिंट तेल की मिलाएं और फिर एक तौलिया सिर से ढककर भाप लें इससे साइनस में आराम मिल सकता है.
Coping And Hoping | COVID-19 and Mental Health: Psychiatrist Dr. Samir Parikh से खास बातचीत
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं