- मखाना खजूर कई पोषक तत्वों का खजाना.
- आयरन की कमी को करता है दूर.
- पाचन को भी करे दुरूस्त.
Khajur Makhana Benefits: खजूर और मखाना दोनों ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं. अच्छी डाइट में ये दोनों चीजें ही शामिल की जा सकती हैं. खजूर और मखाने का सेवन आप अलग-अलग तरह से कर सकते हैं. खासतौर पर सर्दियों के मौसम में इसका सेवन आपको कई तरह की बीमारियों से बचाकर रख सकता है. इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपको एक साथ पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्व मिल सकते हैं. मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है. वहीं खजूर भी फाइबर, प्रोटीन, पोटैशिमय, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, विटामिन बी और मैंगनीज का एक अच्छा सोर्स है. इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इनका साथ में सेवन करने से होने वाले फायदे.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
खजूर और मखाना खाने के फायदे (Dates and Makhana Benefits):
1. पाचन
खजूर और मखाने दोनों में ही फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह पाचन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. हर रोज इसका सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है.
2. आयरन
महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है. जिस वजह से वो एनीमिया की शिकार होती है. मखाना और खजूर के लड्डू का सेवन आयरन की कमी को पूरा कर सकता है.
सर्दियों के मौसम में क्यों करना चाहिए तिल गुड़ के लड्डू का सेवन, यहां जानें कारण
3. एनर्जी
कई बार हम लोग हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस करते हैं. खजूर और मखाना दोनों ही हमको एनर्जी देने का काम करते हैं. इसका एक साथ सेवन करने से आप एनर्जेटिक फील करेंगे.
सेहत और स्वास्थय से भरपूर है ये मिठाई, एक बार जरूर ट्राई करें मलाई पनीर लड्डू की ये आसान रेसिपी
4. वजन

makhanas
खजूर और मखाना दोनों का ही सेवन वजन कम करने के लिए भी किया जाता है. क्योंकि दोनों में ही फाइबर भरपूर मात्रा में होता है.
सर्दियों के मौसम में सेहत और स्वास्थय से भरपूर है मखाना और खजूर लड्डू, यहां देखें आसान रेसिपी
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं