Til Gud Ladoo Benefits: सर्दियों में फूड्स क्रेविंग बढ़ जाती है. अगर आप हेल्दी ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो तिल-गुड़ के लड्डू (Til Gud Ladoo) सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. तिल ऑयली सीड होते हैं, जो काफी हेल्दी होता है. ठंड के मौसम में अगर स्वाद के साथ सेहत का लुत्फ उठाना है तो इस लड्डू का सेवन कर सकते हैं. इससे बॉडी को तुरंत एनर्जी मिल जाती है. ये सेहत (Health) को कई तरह के फायदे भी पहुंचाते हैं. हार्ट के लिए तो तिल-गुड़ के लड्डू रामबाण की तरह होते हैं. आइए जानते हैं इनके फायदे.
तिल गुड़ लड्डू खाने के फायदे- Til Gud Laddu Khane Ke Fayde:
1. दिल की सेहत का खजाना
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, तिल में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, बी विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही कई जरूरी कंपाउंड्स पाए जाते हैं. तिल-गुड़ के लड्डू में अनसैचुरेटेड फैट्स भी पाए जाते हैं. इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है और हार्ट की बीमारी का जोखिम भी कम हो जाता है. इसलिए इसे दिल की सेहत का खजाना भी कहा जाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मीठा और हेल्दी खाना है तो एक बार जरूर ट्राई करें गुड़ की मठरी, यहां देखे रेसिपी

2. कब्ज भगाए, राहत दिलाए
तिल-गुड़ लड्डू में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. यह हार्ट डिजीज और मोटापा दूर करने में मददगार होता है. कब्ज से राहत दिलाने में भी यह लड्डू काफी फायदेमंद होता है. इससे किसी भी तरह की कब्ज से छुटकारा मिल सकता है.
3. डाइजेस्टिव समस्याएं करें कम
फाइबर की प्रचुर मात्रा के चलते तिल गुड़ का लड्डू डायजेस्टिव सिस्टम को मजबूत रखता है और इससे जुड़ी परेशानियों को चुटकियों में दूर कर सकता है. डायरिया की समस्या भी इस लड्डू के खाने से दूर हो सकती है.
4. स्किन निखारे, बालों को मजबूती दें
तिल और गुड़ के लड्डू में कई तरह के जरूरी न्यूट्रिएंट होते हैं। जिनमें जिंक सबसे खास होता है. यह स्किन और बालों के लिए लाभकारी होता है. तिल के लड्डू में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह एजिंग को कम करता है.
5. इम्यूनिटी होगी मजबूत
तिल-गुड़ के लड्डू में विटामिन बी, ई, जिंक, आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम होते हैं. यह इम्यूनिटी को मजबूत कर देता है. तिल-गुड़ के लड्डू भले ही फायदेमंद होते हैं लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं. ज्यादा इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं