विज्ञापन

डिनर, लंच के बाद क्यों नहीं खाना चाहिए तरबूज? गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. अनुकल्प प्रकाश ने बताई वजह, जानें सही समय और तरीका

Watermelon After Meals: कई लोग यह शिकायत करते हैं कि खाना खाने के बाद तरबूज खाने से पेट फूलने लगता है या भारीपन महसूस होता है. क्या वाकई तरबूज इसकी वजह है, या इसे खाने का समय गलत है? आइए जानते हैं डॉक्टर ने क्या कहा.

डिनर, लंच के बाद क्यों नहीं खाना चाहिए तरबूज? गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. अनुकल्प प्रकाश ने बताई वजह, जानें सही समय और तरीका
Watermelon After Meals: तरबूज खाने का सही समय क्या है? (AI Image)

Best Time to Eat Watermelon: तरबूज खाने को लेकर बहुत से लोगों के सवाल रहते हैं कि तरबूज किस समय खाना चाहिए, किन चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए?. क्योंकि तरबूज खाने को लेकर लोगों के अनुभव कई बार खराब भी हो जाते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला मुंबई के पायधुनी इलाके से सामने आया. यहां एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बताया गया कि परिवार ने रात में बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाया था, जिसके बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालांकि गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे पसंदीदा फलों में से एक है. ठंडक देने वाला, पानी से भरपूर और स्वाद में भी लाजवाब. लेकिन, कई लोग यह शिकायत करते हैं कि खाना खाने के बाद तरबूज खाने से पेट फूलने लगता है या भारीपन महसूस होता है. क्या वाकई तरबूज इसकी वजह है, या इसे खाने का समय गलत है?

तरबूज खाने को लेकर क्या कहते हैं डॉक्टर?

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुकल्प प्रकाश के अनुसार, तरबूज खुद में नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसे खाने का तरीका और समय बहुत मायने रखता है. सही जानकारी और थोड़ी सावधानी से आप तरबूज के फायदे उठा सकते हैं, वह भी बिना किसी असहजता के. आइए जानते हैं कि तरबूज खाने के बाद पेट फूलने की असली वजह क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: अचानक शरीर पर पित्ती उछल आए तो क्या करें? घबराएं नहीं, ये आसान उपाय तुरंत देंगे राहत!

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

गर्मियों में पेट फूलने की समस्या क्यों बढ़ती है?

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए पाचन प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है. डिहाइड्रेशन भी आम समस्या है, क्योंकि लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते. इससे पेट में गैस बनने लगती है और पाचन एंजाइम सही से काम नहीं करते. जब हम इर्रेगुलर टाइम पर खाना खाते हैं या बहुत भारी भोजन करते हैं, तो यह समस्या और बढ़ जाती है. ऐसे में अगर हम तुरंत तरबूज खा लें, तो पाचन पर दबाव पड़ता है.

तरबूज पेट में कैसे पचता है? | How Does Watermelon Get Digested in the Stomach?

डॉ. प्रकाश बताते हैं कि तरबूज में 90% से ज्यादा पानी होता है, इसलिए यह जल्दी पच जाता है. लेकिन, अगर इसे भारी भोजन के तुरंत बाद खाया जाए, खासकर जिसमें ज्यादा फैट या प्रोटीन हो तो यह पेट में पाचन की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है. तरबूज में फ्रक्टोज (एक प्रकार की शुगर) भी ज्यादा होती है, जो कुछ लोगों में सही से पच नहीं पाती. इससे गैस, पेट फूलना और असहजता हो सकती है.

ये भी पढ़ें: अचानक चक्कर आना क्यों है खतरनाक? डिजीनेस और वर्टिगो में फर्क समझें

खाना खाने के बाद तरबूज खाने से क्यों होती है ब्लोटिंग? | Why Does Eating Watermelon After a Meal Cause Bloating?

जब आप भारी भोजन के तुरंत बाद तरबूज खाते हैं, तो एक समस्या पैदा होती है - भारी खाना धीरे पचता है, तरबूज जल्दी पचता है. इस स्पीड मिसमैच के कारण तरबूज पेट में फंस सकता है और उसमें फर्मेंटेशन शुरू हो जाती है. इससे गैस और ब्लोटिंग होती है. खासतौर पर कुछ लोग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं, IBS (इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम) वाले, जिनकी पाचन क्षमता कमजोर है, जिन्हें अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या तरबूज हर किसी के लिए नुकसानदायक है? | Is Watermelon Harmful for Everyone?

नहीं, बिल्कुल नहीं. तरबूज एक हेल्दी फल है जो शरीर को हाइड्रेशन और जरूरी पोषक तत्व देता है. समस्या तब होती है जब:

  • आप इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाते हैं.
  • गलत समय (जैसे भारी भोजन के बाद) खाते हैं.
  • आपका पेट सेंसिटिव होता है.

सही तरीके से खाया जाए तो ज्यादातर लोग इसे आसानी से पचा लेते हैं.

तरबूज खाने का सही समय क्या है? | What is the Right Time to Eat Watermelon? 

डॉ. प्रकाश के अनुसार, तरबूज को खाने के बीच (between meals) खाना सबसे अच्छा होता है. यानी सुबह स्नैक के रूप में, दोपहर और रात के खाने के बीच.

इन समयों पर खाने से बचें:

  • लंच या डिनर के तुरंत बाद
  • बहुत भारी भोजन के साथ

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

कुछ लोगों को तरबूज खाते समय ज्यादा ध्यान रखना चाहिए:

  • IBS से परेशान लोग.
  • जिनको बार-बार ब्लोटिंग होती है.
  • एसिड रिफ्लक्स या गैस की समस्या वाले.
  • जिनका पाचन तंत्र कमजोर है.

अगर आपको बार-बार पेट दर्द या ब्लोटिंग हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में स्कूल जाते हैं बच्चे, दिल्ली वाले रखें इन 4 बातों का ध्यान

बिना ब्लोटिंग के तरबूज कैसे खाएं? | How to Eat Watermelon Without Bloating?

  • कम मात्रा में खाएं. ज्यादा खाने से परेशानी बढ़ सकती है.
  • अलग से खाएं. खाने के साथ न मिलाएं.
  • डेयरी या तले हुए खाने के साथ न लें.
  • बहुत ठंडा न खाएं. फ्रिज से निकालकर तुरंत खाने से बचें.
  • धीरे-धीरे खाएं. जल्दी खाने से गैस बन सकती है.

तरबूज एक शानदार और हेल्दी फल है, लेकिन इसे सही समय और सही तरीके से खाना जरूरी है. अगर आप इसे भारी भोजन के तुरंत बाद खाते हैं, तो ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है. इसलिए, इसे स्नैक की तरह खाएं और मात्रा का ध्यान रखें.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com