विज्ञापन

Heatstroke Prevention For Kids: भीषण गर्मी में स्कूल जाते हैं बच्चे, दिल्ली वाले रखें इन 4 बातों का ध्यान

Delhi Heatwave 2026: क्या आपके भी बच्चे स्कूल जाते हैं अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानें माता-पिता इस भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं.

Heatstroke Prevention For Kids: भीषण गर्मी में स्कूल जाते हैं बच्चे, दिल्ली वाले रखें इन 4 बातों का ध्यान
Heatwave Tips For Kids: स्कूल जाने वाले बच्चों को कैसे रखें ख्याल. (AI Generated Image)

How To Take Care Of Kids: गर्मी का भीषण दौर शुरू है. दिल्ली-एनसीआर में सूरज ने अभी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और दोपहर होते-होते लू के थपेड़े (Heatwave) झुलसाने लगते हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन बच्चों को हो रही है जो इस तपती दोपहर में स्कूल से घर लौटते हैं. ​ऐसे में बच्चों की सेहत को लेकर खास ख्याल रखने की जरूरत है. क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके की बच्चे की तबीयत खराब कर सकती है. तो चलिए जानते हैं इस गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें. 

गर्मी में बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए माता-पिता इन बातों का रखें खास ख्याल-

1. ​हेल्दी ड्रिंक- 

अगर आपके बच्चे स्कूल जाते हैं, तो उनको सिर्फ सादा पानी न दें. पानी की बोतल में ओआरएस (ORS), ग्लूकोज या फिर नींबू-पानी डालकर भेजें. इससे उनके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी नहीं होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. कपड़ों का चुनाव- 

स्कूल यूनिफॉर्म अगर मुमकिन हो तो सूती (Cotton) और ढीली होनी चाहिए. गहरे रंग के कपड़ों से बचें क्योंकि ये गर्मी ज्यादा सोखते हैं.

​3. खाने का ध्यान- 

बच्चों के लंच बॉक्स में भारी या ऑयली खाना देने से बचें. उन्हें खीरा, तरबूज या संतरा जैसे फल जरूर दें जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है.

​4. सिर ढक कर निकलें- 

जब बच्चा स्कूल से घर लौटे, तो पक्का करें कि उसका सिर टोपी (Cap) या छतरी से ढका हो. सीधी धूप सिर पर लगने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

नोटः ​अगर आपका बच्चा स्कूल से आने के बाद बहुत ज्यादा थकान महसूस कर रहा है, उसे सिरदर्द है, उल्टी जैसा मन हो रहा है या शरीर बहुत गर्म है, तो यह लू लगने के संकेत हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

ये भी पढ़ें- टीनएजर्स के लिए बैलेंस डाइट क्यों जरूरी? जानिए डाइट प्लान

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com