विज्ञापन

बालों को काला और शरीर को जवान बनाए रखेगा सर्वांगासन, योग दिवस पर अपनाएं ये आसन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मौके पर ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के तहत आयुष मंत्रालय ने सर्वांगासन करने की सलाह दी है. यह आसन ब्लड सर्कुलेशन सुधारकर बालों को सफेद होने से रोकने और कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद बताया गया है.

बालों को काला और शरीर को जवान बनाए रखेगा सर्वांगासन, योग दिवस पर अपनाएं ये आसन
इस एक योगासन से मिलेंगे कई फायदे, बाल भी रहेंगे काले
NDTV

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21 जून) अब सिर्फ छह दिन दूर है. इस बार योग दिवस का मुख्य विषय ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग' रखा गया है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने “आसनों की रानी” कहे जाने वाले सर्वांगासन के अभ्यास की सलाह दी है, जिससे कई फायदे मिलते हैं. मंत्रालय के अनुसार, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और गलत खान-पान की वजह से कई युवा छोटी उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या से परेशान हैं.

क्यों कहा जाता है सर्वांगासन को ‘आसनों की रानी'?

सर्वांगासन नियमित रूप से करने से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है. यह आसन पूरे शरीर को ऊपर की ओर उल्टा करके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे सिर और स्कैल्प को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण मिलता है, इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है.

सर्वांगासन करने का सही तरीका क्या है?

  • सर्वांगासन को कंधे के बल खड़े होने वाला आसन भी कहा जाता है.
  • इसमें व्यक्ति पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को ऊपर उठाता है.
  • पूरे शरीर का भार कंधों पर ले लेता है.
  • सही तरीके से और किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में करने पर यह आसन कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद साबित होता है.

सर्वांगासन के अन्य फायदे

सर्वांगासन के अभ्यास से कई लाभ मिलते हैं, यह बालों के समय से पहले सफेद होने और बुढ़ापे के अन्य लक्षणों को कम करता है. थायरॉइड और अन्य एंडोक्राइन ग्रंथियों को सक्रिय करके हार्मोन बैलेंस बनाए रखता है. अपच, कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है. हार्निया, बवासीर और गर्भाशय संबंधी समस्याओं में राहत पहुंचाता है और साथ ही शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति बढ़ाकर मन को शांत करता है.

करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

आयुष मंत्रालय का कहना है कि योग कोई दवा नहीं है, बल्कि जीवनशैली है. रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट सर्वांगासन का अभ्यास करने से लंबे समय तक स्वस्थ बने रहने में मदद मिलती है. हर उम्र के लोगों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: 30 हजार सैलरी में भी 'रईस' बनना है? लाइफस्टाइल के ये 5 बदलाव + सेविंग टिप्स अपनाओ, होगी बचत ही बचत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarvangasana Benefits, White Hair Yoga, International Yoga Day, Ek Yoga Roj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com