अगर आपकी सुबह से शाम तक 4-5 कप चाय के बिना नहीं गुजरती, तो यह खबर आपके लिए है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक जरूरत से ज्यादा चाय पीना सिर्फ एसिडिटी या नींद की समस्या ही नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर में Vitamin B12 और Iron जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी का कारण भी बन सकता है.
Chai Pine Se Kaun Se Vitamin Ki Kami Hoti Hai: क्या आप जानते हैं कि चाय का सेवन हमारे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स को भी प्रभावित करता है. बहुत ज्यादा मात्रा में चाय पीने से शरीर में कुछ विटामिन और मिनरल की कमी हो सकती है. इस बारे में और जानकारी के लिए एनडीटीवी ने बात की डॉ. अमित मिगलानी से, जोकि एशियन हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पेट और आंत रोग) विभाग के डायरेक्टर और एचओडी (HOD) हैं. चलिए उनसे जानते हैं वे कौन से विटामिन हैं, जो ज्यादा चाय पीने से घट सकते हैं.
चाय पीने से होने वाले नुकसान और विटामिन की कमी (Harmful Effects of Drinking Tea and Vitamin Deficiency)
1. विटामिन B12 और आयरन की कमी
चाय में मौजूद टैनिन्स और कैफीन शरीर में विटामिन B12 के अवशोषण को रिस्ट्रिक्ट करते हैं. विटामिन B12 की कमी से थकान, कमजोरी, याददाश्त की समस्या और मूड स्विंग्स हो सकते हैं. आयरन की कमी (विटामिन C से जुड़ी) चाय खाने के तुरंत बाद पीने से आयरन का अवशोषण कम हो जाता है.
डॉ. अमित मिगलानी का कहना है कि विटामिन C आयरन को शरीर में अच्छे से सोखने में मदद करता है, लेकिन चाय इसका असर कम कर देती है. इससे एनीमिया यानी खून की कमी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- 90s वालों की यादों में आज भी है दादी की वो अदरक वाली चाय, क्यों बारिश में भीगने के बाद दी जाती थी ये ड्रिंक
2. विटामिन D और कैल्शियम की कमी
ज्यादा कैफीन शरीर से कैल्शियम को बाहर निकालने में मदद करता है. इससे हड्डियां कमजोर होती हैं और विटामिन D की कमी महसूस होती है. लंबे समय तक ज्यादा चाय पीने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है.
ज्यादा चाय पीने के अन्य नुकसान
- नींद लेने में परेशानी: कैफीन नींद को प्रभावित करता है, जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है.
- पेट की समस्याएं: एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं.
- दिल की धड़कन तेज होना: खासकर हाई बीपी वाले लोगों में कैफीन की ज्यादा मात्रा से दिल की धड़कन बढ़ सकती है.
कैसे बचें विटामिन्स की कमी से?
- खाने के तुरंत बाद चाय न पिएं, कम से कम 1-2 घंटे का अंतर रखें.
- दिन में 2-3 कप से ज्यादा चाय न पिएं.
- हर्बल या ग्रीन टी का विकल्प चुनें.
ये भी पढ़ें- पेट की गैस से परेशान हैं? दवा नहीं, रोज करें इन 5 चीजों का सेवन
विटामिन्स से भरपूर डाइट लें जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दूध और दही.
डॉ. अमित मिगलानी ने कहा कि चाय स्वादिष्ट है, एनर्जी देती है और मूड को बेहतर बनाती है. लेकिन, जब इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक बन सकती है.
खासकर विटामिन्स की कमी एक गंभीर समस्या बन सकती है, जो धीरे-धीरे शरीर को कमजोर कर देती है. इसलिए चाय का सेवन सीमित मात्रा में करें और अपने शरीर को जरूरी पोषण देना न भूलें
(डॉ. अमित मिगलानी फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (पेट और आंत रोग) विभाग के डायरेक्टर और एचओडी (HOD) हैं)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं