- बालों की हर एक समस्या का रामबाण इलाज हैं अंडे.
- सर्दियों में बालों की समस्या से निपटने में अंडे बेहद मददगार हो सकते हैं.
- यहां जानिए बालों पर अंडे का इस्तेमाल करने के कारगर तरीके.
Eggs For Hair Growth: बाल डल हो गए हैं और झड़ रहे हैं तो इसे नेचुरल तरीके से हेल्दी बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल किया जा सकता है. अंडे पोषक तत्वों से भरपूर बालों के लिए एक सुपरफूड है. विटामिन ए और ई, बायोटिन और फोलेट अंडे में पाए जाने वाले कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं जो बालों को घना और हेल्दी और मजबूत रखने में मदद करते हैं. वहीं अंडे की जर्दी हेल्दी फैट से भरी होती है, जो बालों में नमी को फिर से भरने में मदद करती है और बालों को चमकदार भी बनाती है. आइए जानते हैं किस तरह अंडे का इस्तेमाल कर आप शाइनी और मजबूत बाल पा सकते हैं.
बालों पर कैसे करें अंडे का इस्तेमाल? | How To Use Egg On Hair?
1) अंडे का मास्क
- 2 अंडे
- एक चम्मच नींबू का रस
- 10 बूंद लैवेंडर का तेल
- 10 बूंद गुलाब का तेल
इस्तेमाल का तरीका
एक छोटे कटोरे में सभी सामग्री को मिलाएं और इसे बालों में लगाएं, फिर शावर कैप से ढक लें. 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर शैम्पू और कंडीशनर करें. बाल बिल्कुल शाइनी और सॉफ्ट हो जाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2) एग सीरम
- एक अंडा
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
इस्तेमाल का तरीका
एक छोटी कटोरी में सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और अपने स्कैल्प पर लगाएं. अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करके, मिश्रण को अपनी जड़ों में 10 मिनट के लिए धीरे-धीरे से मालिश करें और फिर धो लें. इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होगी.
सर्दी के मौसम में हर रोज पिए हल्दी वाला दूध, बीमारियां रहेंगी दूर
3) स्प्लिट-एंड सीलर
- एक अंडा
- 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
- 1 चम्मच शहद
इस्तेमाल का तरीका
एक छोटी कटोरी में सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और अपने बालों के सिरों पर लगाएं. शावर कैप से ढक दें और मिश्रण को 20 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद बालों को धो लें. आपको दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलेगा और बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी.
4) अंडे का शैम्पू
- एक अंडा
- 4 बूंद पुदीने का तेल
- एक चम्मच शहद
- एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
5) इस्तेमाल का तरीका
सभी सामग्री को एक ब्लेंडर में मिलाएं और चिकना होने तक इसे चलाते रहे. अब जैसे शैंपू को हथेलियों पर लेकर लगाते हैं वैसे ही बालों में लगाएं और अच्छे से बालों और स्कैल्प पर मालिश करें और फिर धो दें.
सर्दियों में बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए इन चीजों का करें उपयोग, हर बीमारी का हो जाएगा अंत
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं