Cinnamon: Health benefits and nutrition: दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो हर घर में मिल जाता है, ये मसाला दरअसल आपके सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है. दालचीनी एंटीऑक्सिडेंट और अन्य लाभकारी यौगिकों से भरपूर होता है. ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने, दिल की बीमारियों से बचाव और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में नियमित रूप से दालचीनी का सेवन (Dalchini ke fayde) कैसे आपको बीमारियों से बचाता है.
दालचीनी के चमत्कारी फायदे (Health Benefits of Cinnamon)
एंटीफंगल गुण
दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड नाम का तत्व पाया जाता है, जिसमें एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं. ये संक्रमण को कम कर सकते हैं, साथ ही दांतों की सड़न और सांसों की बदबू को भी कम कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को मुक्त कणों के कारण होने वाली ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं. दालचीनी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती है, जिसमें पॉलीफेनोल्स शामिल हैं, ये आपको कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने का काम करते हैं.
Varun Dhawan के Fitness Trainer ने बताया उनका फिटनेस सीक्रेट, Bhediya Movie के लिए करी जमकर मेहनत
एंटी इंफ्लेमेटरी गुण
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, ऐसे में ये गठिया जैसी बीमारियों के लक्षण को कम करने में मदद करता है. शरीर की सूजन को कम करने में दालचीनी मददगार है.

Cinnamon: Health benefits and nutrition: शरीर की सूजन को कम करने में दालचीनी मददगार है.
दालचीनी ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकती है, ये दोनों ही हृदय रोग के जोखिम कारक हैं. इसके साथ ही ये ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखती है. ऐसे में नियमित दालचीनी का इस्तेमाल कर आप दिल की बीमारियों के जोखिम से बच सकते हैं.
डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी
दालचीनी इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाती है, जिससे ब्लड शुगर के लेवल में सुधार हो सकता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज इसका इस्तेमाल करते हैं तो नेचुरल तरीके से आपका शुगर कंट्रोल में रह सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं