What does golden milk do for the body? सर्दी का मौसम में लोग स्वादिष्ट और गर्मागर्म पकवानों का मज़ा लेते हैं. आज के समय में सर्दी में भी कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम लोग पसंद करते हैं. लेकिन इस मजे में हम भूल जाते हैं कि ये सर्दी कई बीमारियों को लेकर भी आती है. सर्दी और ज़ुकाम जैसे इन्फेक्शन और वायरल आम बात हो जाती है. ऐसे में एक घरेलू उपाय बहुत कारगर होता है और वो है हल्दी वाला दूध. जानें सर्दियों में इसे पीने के फायदे..
सर्दी और ज़ुकाम में देता है राहत
हल्दी एक एंटीबायोटिक दवा का काम करती है. इसका एंटीवायरल और जीवाणुरोधी गुण इन्फेक्शन से लड़ने में मदद कर सकते हैं, वहीं इसका एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व खांसी और सर्दी से राहत दिलाने में मदद करते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इम्यूनिटी को करता है स्ट्रांग
बदलते मौसम में कुछ लोग जल्दी वायरल फीवर के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में हल्दी वाला दूध दवा का काम करता है. ये दूध इम्यूनिटी को बढाता है. आपको चाहिए कि आप सुबह या फिर रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं इससे सर्दी और फ्लू से बचाव होता है.
Varun Dhawan के Fitness Trainer ने बताया उनका फिटनेस सीक्रेट, Bhediya Movie के लिए करी जमकर मेहनत
पेट की परेशानी में पहुंचता है फायदा
सर्दी के मौसम में सभी को अधिक खाना खाने का मन करता है. सभी की भूख बढ़ जाती है. ऐसे में हम हाई कैलोरी आहार लेने लगते हैं. ये आदत पेट को खराब करने लगती है. पेट से जुड़ी परेशानियों में आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं, इससे पाचन बेहतर होता है. गैस भी नही बनती है.
जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में देता है राहत
ठंडे मौसम में जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होना आम बात है. हल्दी वाले दूध के एंटी-इंफ्लामेटरी गुण बॉडी के दर्द में आराम देता हैं.
साइनस कंजेशन को ठीक करता है
हल्दी वाला दूध पीने से बलगम अधिक आने लगता है इसमें तरलता बढ़ जाती है, इससे साइनस ड्रेनेज भी बढ़ जाता है. इसकी वजह से बार-बार सिरदर्द होता है इस सिरदर्द को भी हल्दी वाला दूध रोक सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं