विज्ञापन

गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं पेट के इंफेक्शन? असली वजह जान हो जाएंगे हैरान

Stomach Infections: शरीर में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स की संख्या कम होने से पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं. अगर आप भी इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो इन बातों रखें खास ख्याल.

गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं पेट के इंफेक्शन? असली वजह जान हो जाएंगे हैरान
गर्मियों में क्यों बढ़ रहे पेट के इंफेक्शन? (AI Generated Image)

गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेट से जुड़ी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं. उल्टी, दस्त, एसिडिटी और पेट में इंफेक्शन की शिकायत काफी बढ़ जाती है. कई लोग इसे सिर्फ मौसम का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार इसके पीछे एक बड़ी वजह छिपी होती है. असल में इस दौरान पाचन तंत्र का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे शरीर में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स की संख्या कम होने लगती है. नतीजा यह होता है कि हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और पेट में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही बदलती लाइफस्टाइल, बाहर का खाना और अनियमित दिनचर्या इस समस्या को और बढ़ा देती है.

ये आदतें बढ़ा रही हैं पेट के इंफेक्शन का खतरा-

सिर्फ मौसम ही नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें भी इस समस्या को बढ़ा रही हैं. बाहर का खाना और जंक फूड आजकल लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है, जो पाचन तंत्र को कमजोर करता है. इसके अलावा ज्यादा तला-भुना और मीठा भोजन, शरीर में बैलेंस को और बिगाड़ देता है. पानी कम पीना और नींद पूरी न लेना भी पेट के लिए नुकसानदायक साबित होता है. कई लोग छोटी-छोटी समस्याओं में भी एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे अच्छे बैक्टीरिया और कम हो जाते हैं. तनाव और खराब लाइफस्टाइल भी गट हेल्थ पर सीधा असर डालते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

पेट को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

कुछ आसान आदतों को अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है. सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना, इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. छाछ और नींबू पानी जैसे पेय भी पाचन को बेहतर बनाते हैं. हल्का और फाइबर युक्त भोजन पेट के लिए फायदेमंद होता है. रोजाना दही जैसे प्रोबायोटिक फूड को डाइट में शामिल करना चाहिए, ताकि अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बना रहे. इसके अलावा खीरा और ककड़ी जैसे मौसमी फलों का सेवन शरीर को ठंडक देता है और पेट को स्वस्थ रखता है.

क्यों जरूरी है गट हेल्थ का ध्यान रखना?

गट हेल्थ सिर्फ पाचन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी इम्यूनिटी से भी जुड़ी होती है. अगर पाचन तंत्र कमजोर होता है, तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है. ऐसे में छोटी-छोटी लापरवाहियां आगे चलकर बड़ी समस्या का रूप ले सकती हैं. इसलिए गर्मियों में खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि पेट की समस्याओं से बचा जा सके और शरीर स्वस्थ बना रहे.

ये भी पढ़ें- औषधीय गुणों से भरपूर गूलर, डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद, जानिए फायदे और सेवन का सही तरीका

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com