विज्ञापन

सोमनाथ अमृतपर्व 2026: सोमनाथ में पहली बार वायु सेना करेगी 'सूर्यकिरण एयर शो', देखिए रिहर्सल की तस्वीरें 

Somnath Amritparva 2026: सोमनाथ अमृतपर्व 2026 के तहत 11 मई को भारतीय वायुसेना पहली बार गगनभेदी सूर्यकिरण एयर शो आयोजित करेगी. इससे पहले IAF की सूर्यकिरण टीम ने रिहर्सल कर आसमान को तिरंगे के रंग में रंगा.

सोमनाथ अमृतपर्व 2026: सोमनाथ में पहली बार वायु सेना करेगी 'सूर्यकिरण एयर शो', देखिए रिहर्सल की तस्वीरें 
Air Force conduct Suryakiran Air Show for first time in Somnath

Air Force conduct 'Suryakiran Air Show' for first time in Somnath: ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर भारतीय वायुसेना के 'सूर्यकिरण एयर शो' के ऐतिहासिक प्रदर्शन का साक्षी बनने जा रहा है. यह आयोजन 11 मई को मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने, सोमनाथ अमृतपर्व-2026 के तहत किया जाएगा. इससे पहले 9 मई शनिवार को भारतीय वायुसेना की टीम ने एयर शो की रिहर्सल की. सोमनाथ अमृतपर्व-2026 समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.  

Latest and Breaking News on NDTV

800 से 900 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी फाइटर जेट की स्पीड

11 मई 2026 को होने वाले इस प्रसिद्ध शो में IAF की सूर्यकिरण एरोबैटिक्स टीम (SKAT) हिस्सा लेगी, जो जामनगर एयरबेस से 6 Hawk-MK-132 फाइटर जेट का उपयोग करेगी. 800 से 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए पायलट आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे. इस दौरान दर्शकों को "डायमंड फॉर्मेशन" और "क्लोज फॉर्मेशन" देखने को मिलेंगी. साथ ही गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देने वाले "लूप्स और रोल्स" जैसे कई शानदार हवाई प्रदर्शन  'सूर्यकिरण एयर शो' का हिस्सा होंगे. शो की शुरुआत ठीक सुबह 11:00 बजे होगा, जब जेट रंगीन धुएं के जरिए समुद्र तटीय आकाश में विशाल भारतीय तिरंगा बनाएंगे, जो राष्ट्र की शक्ति और एकता का प्रतीक होगा. ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी भारतीय वायु सेना के 'सूर्यकिरण एयर शो' नेतृत्व करेंगे, जबकि स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल जमीन से समन्वय करते हुए निगरानी करेंगे.

सोमनाथ अमृत पर्व: 11 मई को PM मोदी रचेंगे इतिहास, मंदिर पुनर्निर्माण के 75 साल पर भव्य रोड शो और एयर शो

Latest and Breaking News on NDTV

10 मई को फुल-स्केल रिहर्सल

'सूर्यकिरण एयर शो' के दौरान पक्षियों और पायलटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बर्ड हैजर्ड कंट्रोल (BHC) टीम वेरावल-सोमनाथ नगरपालिका के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि उड़ान मार्ग को साफ रखा जा सके. 10 मई को सुबह 11:00 बजे एक फुल-स्केल रिहर्सल भी निर्धारित की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को इस भव्य आयोजन की झलक मिल सकेगी, जो 11 मई को अमृत पर्व समारोह की पहचान बनेगी.

Air Force conduct Suryakiran Air Show for first time in Somnath

Air Force conduct Suryakiran Air Show for first time in Somnath.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com