विज्ञापन
39 minutes ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे.इस दौरान वे विशेष महापूजा, कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण करेंगे.इस भव्य आयोजन में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना का एयर शो और 90 मीटर ऊंची शिखर क्रेन से ध्वज स्थापना समारोह भी प्रमुख आकर्षण होंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार शाम 5 बजे नबन्ना (हावड़ा) में कानून‑व्यवस्था की एक अहम बैठक करेंगे.इस बैठक में डीजीपी स्तर के अधिकारी,पुलिस कमिश्नर,एसपी,रेलवे पुलिस और विशेष इकाइयों के प्रमुख समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे. तमिलनाडु की नई विजय सरकार बनने के बाद आज विधानसभा सत्र का पहला दिन है. देश के हर कोने की ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 

Live Updates: जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानें खोलने पर क्या बोले सीएम अबदुल्ला?

जम्मू‑कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने कहा कि शराब की दुकानें सिर्फ उन लोगों के लिए हैं,जिनके धार्मिक विश्वास उन्हें शराब के सेवन की अनुमति देते हैं.अब तक जम्मू‑कश्मीर में किसी भी सरकार ने इन दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाया है.इसका मतलब यह नहीं है कि हम शराब के सेवन को बढ़ावा देना चाहते हैं. इसका सिर्फ इतना मतलब है कि जिनके धार्मिक सिद्धांत इसकी अनुमति देते हैं,वे इसका सेवन कर सकते हैं.हमारा अपना धर्म इसकी इजाजत नहीं देता और न ही हम चाहते हैं कि लोग इस रास्ते की ओर जाएं.इसी वजह से हमारी सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. पहला,हमने कोई नई शराब की दुकान नहीं खोली है.दूसरा,हमने पूरी कोशिश की है कि ऐसी कोई दुकान ऐसी जगह पर न हो,जहां से युवाओं को गलत दिशा में जाने का खतरा हो.अब मेरे राजनीतिक विरोधी मेरे इस बयान का गलत इस्तेमाल करके अपनी पिछली नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं.”

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com