विज्ञापन

ईरान से जंग के बीच चीन जाएंगे ट्रंप, डेट हो गई फाइनल; जिनपिंग के साथ किस मुद्दे पर होगी बात?

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. एक तरफ अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से युद्ध छिड़ा हुआ है, तो दूसरी तरफ 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' की नाकेबंदी ने दुनिया भर में ऊर्जा का गंभीर संकट पैदा कर दिया है.

ईरान से जंग के बीच चीन जाएंगे ट्रंप, डेट हो गई फाइनल; जिनपिंग के साथ किस मुद्दे पर होगी बात?

Trump China Visit: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर जा रहे हैं. उनके इस दौरे के बाद पिछले 9 साल में ये पहला दौरा होगा. चीनी विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा युद्ध और ऊर्जा संकट से जूझ रही पूरी दुनिया के लिए उम्मीद की एक नई किरण मानी जा रही है.

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. एक तरफ अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से युद्ध छिड़ा हुआ है, तो दूसरी तरफ 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' की नाकेबंदी ने दुनिया भर में ऊर्जा का गंभीर संकट पैदा कर दिया है. ताइवान सहित कई अन्य मुद्दों पर भी बीजिंग और वॉशिंगटन के बीच खींचतान बनी हुई है.

व्हाइट हाउस ने बताया क्या-क्या होगा

व्हाइट हाउस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार (14 मई 2026) का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. राष्ट्रपति ट्रंप के सम्मान में एक खास स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. आधिकारिक वार्ताओं के अलावा, ट्रंप बीजिंग के ऐतिहासिक 'टेंपल ऑफ हेवन' का दौरा भी करेंगे. गुरुवार की शाम को चीन की ओर से एक शानदार स्टेट बैंक्वेट का आयोजन किया जाएगा.

शुक्रवार को भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा. केली के मुताबिक, शुक्रवार को दोनों नेता 'टी-मीटिंग' और वर्किंग लंच पर मिलेंगे. इस दौरान अमेरिका ने यह भी संकेत दिया है कि इस साल के अंत में राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी अमेरिका यात्रा के लिए आमंत्रित करने की योजना है, ताकि रिश्तों में आई कड़वाहट को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

यह भी पढ़ें: ईरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव, अब ट्रंप ने तेहरान की डील को कहा- मुझे पसंद ही नहीं आया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com