विज्ञापन

विजय बने तमिलनाडु के सीएम, करियर में की 69 फिल्में, सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म के हिंदी वर्जन में कृष्णा अभिषेक थे थलापति की आवाज

Vijay highest grossing film Hindi version dubbed : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री तलपति विजय ने करियर में 69 फिल्में की, जिसमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. लेकिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात करें तो यह हिंदी डबिंग के कारण ट्रोल भी हुई थी.

विजय बने तमिलनाडु के सीएम, करियर में की 69 फिल्में, सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म के हिंदी वर्जन में कृष्णा अभिषेक थे थलापति की आवाज
तलपति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म जो हिंदी डबिंग की वजह से हुई थी ट्रोल
नई दिल्ली:

चुनावी मैदान में जीत का झंडा गाड़ने के बाद इन दिनों थलापति विजय सिर्फ फिल्मों नहीं, बल्कि राजनीति की वजह से भी सुर्खियों में हैं. उनकी पार्टी TVK को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. लेकिन तमिलनाडु के सीएम के तौर पर राजनीति में एंट्री कर चुके थलापति विजय बॉक्स ऑफिस के भी ऐसे खिलाड़ी रह चुके हैं, जिनकी एक फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड हिला दिए थे. आज बात कर रहे हैं उनकी उस ब्लॉकबस्टर फिल्म की, जिसका रिलीज के समय ऐसा क्रेज था कि सुबह 4 बजे वाले शोज भी हाउसफुल जा रहे थे. थिएटर के बाहर ढोल-नगाड़े बज रहे थे और सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी फिल्म के सीन्स वायरल हो रहे थे. हालांकि फिल्म जितनी अपनी कमाई को लेकर चर्चा में रही, उतनी ही हिंदी डबिंग को लेकर भी सुर्खियों में आ गई. लोगों को बाद में पता चला कि हिंदी वर्जन में थलापति विजय को आवाज कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने दी है. बस फिर क्या था, इंटरनेट पर मीम्स और ट्रोलिंग की बाढ़ आ गई थी.

हिंदी डबिंग ने खींच लिया सारा ध्यान

Latest and Breaking News on NDTV

ये फिल्म थी ‘लियो'. लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म के हिंदी वर्जन में कृष्णा अभिषेक ने थलापति विजय को आवाज दी थी. वहीं अर्जुन सरजा के किरदार को एजाज खान ने डब किया था. फिल्म रिलीज होते ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोगों के रिएक्शन वायरल होने लगे. कई दर्शकों ने कहा कि थलापति विजय की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ ये आवाज फिट नहीं बैठ रही थी. हालांकि कुछ फैंस को यही चीज सबसे यूनिक लगी.

ये भी पढ़ें- VIDEO: बंगाल में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, राजनाथ सिंह के छूए पैर

कश्मीर की ठंड में हुई थी फिल्म की शूटिंग

‘लियो' की शूटिंग आसान नहीं थी. फिल्म के कई बड़े सीन्स कश्मीर की बर्फीली वादियों में शूट किए गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम ने वहां करीब 120 दिनों तक काम किया था. कड़ाके की ठंड और मुश्किल मौसम के बीच शूट हुए सीन्स ने फिल्म को और ज्यादा रियल लुक दिया था.

इंटरवल पर आया था सबसे बड़ा सरप्राइज

आमतौर पर फिल्मों का टाइटल शुरुआत में दिखाया जाता है, लेकिन ‘लियो' में मेकर्स ने बड़ा ट्विस्ट रखा था. फिल्म का टाइटल सीधे इंटरवल ब्लॉक में दिखाया गया था. जैसे ही स्क्रीन पर ‘लियो' लिखा आया, थिएटर में बैठे फैंस सीटियां और तालियां बजाने लगे थे. यही सीन बाद में सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ.

LCU से जुड़ते ही बढ़ गया था फैंस का एक्साइटमेंट

फिल्म में ‘कैथी' और ‘विक्रम' से जुड़े कई हिंट्स छिपाए गए थे. यही वजह रही कि फैंस पहले से ही अंदाजा लगाने लगे थे कि ‘लियो' का कनेक्शन लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स से है. आखिर में कमल हासन की आवाज सुनते ही थिएटर का माहौल पूरी तरह बदल गया था.

असली तस्वीरों ने जोड़ दिया इमोशनल टच

फिल्म में थलापति विजय के परिवार से जुड़ी जो तस्वीरें दिखाई गईं, उनमें से कई उनकी रियल लाइफ फोटोज थीं. छोटे-छोटे ऐसे डिटेल्स ने फिल्म को सिर्फ एक एक्शन मूवी नहीं, बल्कि इमोशनल फैमिली ड्रामा वाला टच भी दे दिया था.

ये भी पढ़ें- सनी देओल की वो फिल्म, जिसके सिर्फ सेकंड हाफ में आए नजर, मिला नेशनल अवॉर्ड, बनी 1993 की ब्लॉकबस्टर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Thalapathy Vijay Films, Vijay Highest Grossing Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com