विज्ञापन

खरबूजे के बीज फेंकना बंद करें! घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी Summer Drink

आजकल लोग हेल्दी चीजों की तलाश में महंगे सुपरफूड्स खरीदते हैं, लेकिन कई बार हमारी रसोई में मौजूद साधारण चीजें भी कमाल की होती हैं. खरबूजे के बीज भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्हें अब फेंकने की बजाय इस्तेमाल करना ज्यादा समझदारी हो सकती है.

खरबूजे के बीज फेंकना बंद करें! घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी Summer Drink
बेकार समझकर फेकें नहीं खरबूजे के बीज, बनाएं स्पेशल ड्रिंक. ( Image AI)

Healthy Drink: गर्मियों में खरबूजे का सेवन करना लगभग हर किसी को ही पसंद होता है. ये सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही खाने में स्वादिष्ट भी होता है. इसका हल्का मीठा और ठंडक देने वाला ये फल शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. खरबूजे के साथ ही इसमें पाए जाने वाले बीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनको निकालकर साफ करना काफी झंझट भरा होता है इसलिए एक्सर लोग इसे फेंक देते हैं. जबकि सच ये है कि खरबूजे के बीज पोषण से भरपूर होते हैं और इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

खरबूजे के बीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो सेहत के लिए लाभदायी होता है.  तो चलिए आपको बताते हैं इनसे बनने वाली एक ऐसी ड्रिक जो आसानी से बनकर तैयार हो जाएगी. ये टेस्टी भी होगी और गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी भी देता है.

ये भी पढ़ें: बिना गैस सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं 5 टेस्टी मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

ऐसे बनाएं हेल्दी ड्रिंक

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 2-3 चम्मच खरबूजे के बीज
  • 2-3 पीस खरबूजा
  • थोड़ा शहद या गुड़
  • कुछ बर्फ के टुकड़े
  • स्वाद के लिए इलायची

ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले बीजों को थोड़ी मिक्सर में डालें और उसमें खरबूजे के पीस, शहद-गुड़ और बर्फ के पीस डालें और मिक्सर में डालकर अच्छी तरह  से ग्राइंड कर लें. अब इस ड्रिंक को एक बड़ी छन्नी की मदद से छान लें, ऐसा करने से बीजों के छिलके अलग हो जाते हैं. अब आप इस ड्रिंक को मजे से पिएं. 

आजकल लोग हेल्दी चीजों की तलाश में महंगे सुपरफूड्स खरीदते हैं, लेकिन कई बार हमारी रसोई में मौजूद साधारण चीजें भी कमाल की होती हैं. खरबूजे के बीज भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्हें अब फेंकने की बजाय इस्तेमाल करना ज्यादा समझदारी हो सकती है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Melon Seeds Benefits, Muskmelon Seeds Drink, Healthy Summer Drink, Summer Health Tips, Homemade Healthy Drink
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com