विज्ञापन

ठंड में हड्डियां हो रही हैं दर्द, ये 2 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं राहत

क्या सर्दी शुरू होते ही आपकी भी हड्डियों से कट-कट की आवाज और दर्द बढ़ जाता है, तो अपनाएं डॉक्टर द्वारा बताए ये उपाय.

ठंड में हड्डियां हो रही हैं दर्द, ये 2 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं राहत
हड्डियों के दर्द का घरेलू नुस्खा.
NDTV

ठंड शुरू होते ही सबसे पहले हड्डियां जवाब देने लगती हैं. सुबह उठो तो घुटनों में कट-कट की आवाज, सीढ़ी चढ़ो तो घुटना दर्द, कंधा उठाओ तो फ्रोजन शोल्डर जैसा लगे. आज के समय में खासकर महिलाओं में 25 के बाद ही ये समस्या शुरू हो जाती है. क्योंकि उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, कैल्शियम कम हो जाता है. एक पॉडकास्ट में डॉ. इश हांडा ने इसी के लिए 2 आयुर्वेदिक नुस्खे बताए हैं. उन्होंने कहा है, 25 साल के बाद हर महिला को हड्डियों का खास ध्यान रखना चाहिए. अगर समय पर ध्यान दे दिया, तो बुढ़ापे में घुटने नहीं दुखेंगे. तो चलिए जानते हैं क्या है वो उपाय.

ठंड में हड्डियों का दर्द क्यों बढ़ जाता है?

  1. पहला- ठंड में नसें सिकुड़ जाती हैं खून का बहाव धीमा हो जाता है. इसीलिए जोड़ों में अकड़न आ जाती है. 
  2. दूसरा- सर्दी में हम धूप में कम निकलते हैं. धूप कम मिलने से विटामिन-D कम हो जाता है. और विटामिन-D के बिना कैल्शियम हड्डियों में लगता ही नहीं.
  3. तीसरा- 25 साल के बाद महिलाओं में हड्डियों की डेंसिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है. 45 के बाद तो ये और तेजी से कम होती है. इसीलिए घुटनों का दर्द, कमर का दर्द, कंधे का दर्द शुरू हो जाता है. अगर इस दर्द को शुरू में ही नजरअंदाज कर दिया, तो बाद में ये आर्थराइटिस तक बन सकता है.

यहां देखें वीडियो-

डॉ. इश द्वारा बताया गया पहला नुस्खा- हड़जोड़, हड्डियों को जोड़ने वाली बूटी- 

डॉ. हांडा ने पहला नाम बताया हड़जोड़ का. नाम से ही समझ आ जाता है, हड्डी को जोड़ने वाली. आयुर्वेद में हड़जोड़ को हड्डियों के लिए सबसे अच्छी बूटी माना जाता है. गांव में पहले जब किसी की हड्डी टूट जाती थी, तो इसी हड़जोड़ का लेप लगाया जाता था. कहा जाता था, इससे हड्डी जल्दी जुड़ जाती है. हड़जोड़ हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाता है. घुटनों के दर्द, कूल्हे के दर्द, कंधे के दर्द में फायदा करता है. फ्रोजन शोल्डर में भी इसे बहुत अच्छा माना जाता है. ये पंसारी की दुकान पर आसानी से मिल जाता है. इसका चूर्ण या कैप्सूल के रूप में मिलता है.

कैसे लें- डॉ. हांडा के अनुसार इसे सुबह-शाम, दिन में दो बार लेना चाहिए. दूध या गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं. कच्चा हड़जोड़ कभी भी सीधे मत खाइए.

हड्डियों के लिए दूसरा नुस्खा- महायोगराज गुग्गुल-

दूसरा नुस्खा है महायोगराज गुग्गुल. आयुर्वेद में गुग्गुल को जोड़ों के दर्द की सबसे पुरानी दवा माना जाता है. महायोगराज गुग्गुल में गुग्गुल के साथ कई और जड़ी-बूटियां मिली होती हैं. ये जोड़ों में जमी हुई वात को निकालता है.  जोड़ों की सूजन को कम करता है. घुटनों में जो कट-कट की आवाज आती है, उसमें भी फायदा करता है. खासकर जिन लोगों को सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न लगती है, हाथ-पैर अकड़ जाते हैं, उनके लिए ये बहुत अच्छा माना जाता है. इसे भी सुबह-शाम, दिन में दो बार लेने की सलाह दी जाती है गुनगुने पानी के साथ.

डॉ. हांडा कहते हैं, अगर 25 साल के बाद ही इनका सेवन शुरू कर दिया जाए, तो 45-50 के बाद होने वाला घुटनों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, कमर का दर्द, इन सब से बचा जा सकता है. ये कोई एक दिन की दवा नहीं है. इसे कम से कम 2-3 महीने तक लगातार लेना पड़ता है. तभी हड्डियों में फर्क दिखता है. 

नोट- डाइट में किसी भी तरह का बदलाव या कोई भी दवा का सेवन डॉक्टर के परामर्श से ही करें. 

ये भी पढ़ें- फेफड़ों को प्रदूषण से कैसे बचाएं? जानें 4 असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haddiyon Ke Liye Kya Khaye, Haddiyon Ki Kamjori, Haddiyon Se Kat Kat Ki Awaz Kis Bimari Ki Wjah Se Hoti Hai, Joint Pain Remedies, Joint Pain In Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com