What Happens If We Use Headphones for Long Time: गाने सुनने, मीटिंग्स, गेमिंग और कॉलिंग के लिए हेडफोन-ईयरबड्स का इस्तेमाल अधिकतर लोगों की आदत बन गई है. कुछ लोगों में ये आदत इस कदर बन गई है कि कुछ नहीं होने पर भी कान में ईयरबड्स लगाए रहते हैं. ये हैबिट सेहत के लिए सही नहीं मानी जाती है. ज्यादा तेज आवाज, लंबे समय तक ईयरबड्स लगाए रखने और साफ-सफाई की कमी से कान को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी इसकी जानकारी डॉक्चर कुणाल निगम, सीनियर कंसल्टेंट और एच.ओ.डी (ईएनटी), कोक्लियर इम्प्लांट, वॉइस डिसऑर्डर्स, हेड एंड नेक सर्जरी, शैल्बी इंटरनेशनल हॉस्पिटल्स ने दी है.
तेज आवाज से सुनने की क्षमता पर असर
डॉक्टर कुणाल ने बताया कि लंबे समय तक लगातार तेज आवाज से सुनने की क्षमता कम होने या कान में घंटी बजने जैसी समस्या हो सकती है. जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में सुधार हुआ है, ईयरबड्स की साउंड लिमिट भी बढ़ती जा रही है. आज के कई ईयरबड्स अधिकतम 105 से 110 डेसीबल तक का साउंड दे सकते हैं. स्टडी बताती हैं कि लगातार 85 डेसीबल से ज्यादा आवाज कान के लिए नुकसानदेह है. जैसे-जैसे आवाज तेज होती है, उससे होने वाला नुकसान बढ़ता जाता है. 80 डेसीबल पर हफ्ते में 40 घंटे तक सुनना सुरक्षित माना जाता है, वहीं 90 डेसीबल पर यह समय घटकर सिर्फ 4 घंटे रह जाता है.
यह भी पढ़ें: बच्चों की छाती में जमा कफ कैसे निकाले? ये 1 पत्ता जो छाती से खींच लेता है सारा बलगम!
ज्यादा आवास से कान की सेल्स पर असर
डॉक्टर के अनुसार ज्यादा आवाज कान के अंदर मौजूद नाजुक सेल्स को नुकसान पहुंचाती है. ये कोशिकाएं एक बार खराब हो जाएं, तो दोबारा नहीं बनती हैं. ईयरबड्स के लगातार इस्तेमाल के कारण खासतौर पर युवाओं में कम उम्र में ही सुनने की क्षमता घटने के मामले देखने को मिल रहे हैं.
इन्फेक्शन और नमी का भी खतरा
डॉक्टर आगे बताते हैं कि तेज आवाज के अलावा लगातार ईयरबड्स या हेडफोन लगाए रहना भी नुकसान का कारण है. इनके इस्तेमाल से कान के अंदर हवा का आना-जाना रुक जाता है और गर्मी-पसीने से नमी बनने लगती है. इस बंद और नमी वाले माहौल में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और कान के अंदर बैक्टीरिया का लेवल 700 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. ईयरबड्स सीधे कान के अंदर जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया अंदर पहुंच सकते हैं, ईयरवैक्स गहराई में धंस सकता है और कान में जलन हो सकती है. साथ ही बिना साफ किए दूसरों का डिवाइस इस्तेमाल करना, ईयरपैड्स साफ न रखना या एक्सरसाइज के दौरान इन्हें पहनना इन्फेक्शन का खतरा बढ़ाता है.
बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
60/60 का नियम है जरूरी
डॉक्टर ने बताया कि मैक्स वॉल्यूम 60% से ज्यादा हो तो लगातार 60 मिनट से ज्यादा देर तक न सुनें.
नॉइज-कैंसिलेशन का इस्तेमाल
बाहर का शोर दबाने के लिए वॉल्यूम बढ़ाने के बजाय नॉइज-कैंसिलेशन ज्यादा अच्छा ऑप्शन है.
सफाई पर दें पूरा ध्यान
ईयर टिप्स और ईयरपैड्स को अल्कोहल वाइप्स या डिसइन्फेक्टेंट से रेगुलरी साफ करें.
लक्षणों की अनदेखी न करें
कान में घंटी बजना, आवाज दबी हुई लगना, खुजली या दर्द जैसे लक्षण हों तो तुरंत जांच कराएं.
यह भी पढ़ें: क्या आपके मुंह से भी आती है बदबू? जानिए कारण और बचाव के घरेलू उपाय
यह भी पढ़ें: चिकन शावर्मा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला अस्पताल में भर्ती; भिवंडी में फूड पॉइजनिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं