विज्ञापन

बच्चों की छाती में जमा कफ कैसे निकाले? ये 1 पत्ता जो छाती से खींच लेता है सारा बलगम!

पसीज यानि सेहुंड का पत्ता आपको बाग-बगीचों में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा. इस पत्ते के इस्तेमाल से छीने में जमा कफ बाहर हो सकता है. यहां जानते हैं इस्तेमाल का तरीका-

बच्चों की छाती में जमा कफ कैसे निकाले? ये 1 पत्ता जो छाती से खींच लेता है सारा बलगम!
sehund leaves for Cold and cough : बगलगम को बाहर करे ये पत्ता

जब भी मेरे घर में किसी छोटे बच्चे को खांसी-जुकाम की परेशानी होती है, तो मेरी मम्मी बाग-बगीचे जाकर पसीज का पत्ता ढूंढने लग जाती हैं. उनका कहना है कि इस पत्ते का जूस देने से बच्चे के छाती में जमा कफ बाहर निकल जाता है. उन्होंने ये नुस्खा हमारे घर के लगभग सभी बच्चों पर आजमाया है, जो ठीक भी हुए हैं. मेरे 18 महीने के बच्चे पर भी ये नुस्खा कई बार आजमाया गया है. पसीज का पत्ता, जिसे आयुर्वेद में सेहुंड भी कहा जाता है. ये पत्ता कई तरह के औषधीय गुणों का भंडार होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट कर सकते हैं. अपनी मां के बताए इस नुस्खे को मैंने भी कई बार ट्राई किया है. यहां मैं आपको इस नुस्खो को इस्तेमाल करने का तरीका बता रही हूं. आइए जानते हैं -

सेहुंड के पत्ते का रस बच्चे को कैसे दें?

सबसे पहले पसीज का पत्तों को तोड़ लें. अब इसे तवे या फिर डायरेक्ट गैस की आंच पर तबतक सेंके, जबतक पत्ता हल्का सा सॉफ्ट न हो जाए. इसमें आपको सिर्फ 30 सेकंड का समय लगेगा. इसके बाद इन पत्तों को अपनी हथेली पर रखकर गोल-गोल घुमाएं और दवाएं. इससे पत्तों से रस निकल जाएगा.

अब इस रस को गैस पर रखें और इसमें 1 चुटकी नमक और थोड़ी सी देसी घी मिक्स करें. रस जब हल्का सा गर्म हो जाए, तो इसे मिक्स करके अपने बच्चों को पिलाएं. दिन में 1 से 2 बार इस रस को देने से आपको काफी फर्क नजर आ सकता है. 

ध्यान रखें कि ये एक आयुर्वेदिक नुस्खा है, तो हर किसी पर सूट करे ये जरूरी नहीं है. ऐसे में अगर आपके बच्चे को काफी सर्दी जुकाम है, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें - 2 महीने से बच्ची को हो रही थी खांसी, पेरेंट्स समझ रहे थे नॉर्मल, जांच हुई तो रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हुए हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chest Congestion, Chest Congestion Home Remedies, Chest Congestion Home Remedy, Health, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com