Vastra Dhauti Kriya: आयुर्वेद में कई तरह की पद्धतियां हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. आयुर्वेद में इसमें हमारे शरीर को डिटॉक्स कर सुचारू बनाने की कई विधियां मौजूद हैं. कई ऐसे क्रियाएं हैं जो शरीर से जुड़ी कई समस्याओं और बीमारियों का रामबाण इलाज हैं. ऐसी ही एक क्रिया का नाम है वस्त्र धौति क्रिया. 'वस्त्र' यानी कि कपड़ा, पेट और भोजन नली को कपड़े से साफ करने की क्रिया वस्त्रधौति क्रिया कहलाती है. वस्त्रधौति बेहद लाभकारी शोधन योग क्रियाओं में से है जो पूरे शरीर को साफ कर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है. आइए जानते हैं कि इस क्रिया को कैसे करते हैं और इस दौरान कौन-कौन सी सावधानियां रखी जानी चाहिए.
वस्त्रधौति क्रिया करने का तरीका | How To Do Vastra Dhauti Kriya
- सबसे पहले मुलायम सूती कपड़े का तीन से 6 इंच तक चौड़ा और 8 गज लंबा टुकड़ा लीजिए.
- कपड़े को बढ़िया से साफ कर लें.
- इस कपड़े को 5 मिनट तक पानी में डालकर उबाल लीजिए.
- अब इसे साफ जगह पर सुखा लें.
- वस्त्रधौति क्रिया के लिए अब कागासन में बैठ जाएं.
- मुंह को पूरा खोलें और कपड़े का एक सिरा गले के अंदर ले जाएं और दूसरे सिरे को जीभ पर फैलाएं.
- जीभ के सहारे से कपड़े को धीरे-धीरे निगलना शरू करें.
- अगर कपड़ा गले में फंस जाता है और नीचे नहीं जा पाता तो थोड़ा सा गर्म पानी पी लें लेकिन अधिक पानी न पिएं.
- जब दो-तिहाई कपड़ा निगल लें तब थोड़ा कपड़ा मुंह से बाहर ही लटकता रहने दें.
- अब आपको खड़े हो जाना है और हाथों को घुटनों पर रख, पेट को बाईं ओर से ऐसे घुमाते हुए नौली क्रिया करते हैं, जैसे किसी मिक्सर में रखा सामान घूमता है.
- अब दाईं ओर से भी यही क्रिया दोहरानी है.
- अब कपड़े को बाहर निकालने के लिए बाहरी छोर पकड़कर धीरे धीरे बाहर की ओर खींचें. अगर कोई परेशानी हो तो थोड़ा पानी पिए और कुछ कपड़ा निगलकर उसे वापस बाहर की ओर खींचें, ऐसे कपड़ा सीधा हो जाएगा और आसानी से बाहर आ जाएगा.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
वस्त्रधौति के फायदे | Benefits Of Vastra Dhauti
- अपच से परेशान लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद योगाभ्यास है.
- कफ को खत्म करने के लिए ये बेहद लाभकारी है.
- पाचन रस के बहाव और पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है. इससे पाचन से जुड़ी बीमारियों को दूर किया जा सकता है.
- यह क्रिया शरीर से अतिरिक्त वसा को भी दूर करती है.
- कमर पतली और छाती चौड़ी करने के लिए यह फायदेमंद क्रिया है.
- विषाक्त पदार्थों को निकलने से शरीर स्वस्थ होता है.
डायबिटीज रोगियों को डेली खाना चाहिए इन पत्तियों का चूर्ण, हाई शुगर के लिए मानी जाती है मारक दवा!
वस्त्रधौति के दौरान बरतें ये सावधानियां | Take These Precautions While Doing Vastra Dhauti Kriya
- ध्यान रखें कि कपड़ा तालु से टच न करे और जीभ पर ही रहे.
- उल्टी महसूस हो तो मुंह बंद कर लें और रोकने की कोशिश करें.
- पित्त की समस्या से पीड़ित लोगों को गर्म पानी के बजाय दूध में कपड़ा भिगोना चाहिए.
- करीब 8 इंच कपड़ा मुंह से बाहर लटकता रहे ताकि उसे आसानी से खींचा जा सके.
- इस क्रिया को खाना खाने के तीन घंटे बाद और चार घंटे के भीतर ही करना चाहिए.
- इस क्रिया के तुरंत बाद दूध और चावल की खीर का सेवन करना जरूरी है.
- अमाशय के अल्सर, हर्निया, हाई बीपी और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को ये क्रिया नहीं करनी चाहिए.
- आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सुपरविजन में ही ये क्रिया करें.
Liver को रखना है हेल्दी तो रोज खाएं ये 5 फूड्स, लीवर में जमा Cholesterol भी होगा दूर...
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं