विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2023

गेहूं की जगह खाने में शामिल करें इस आटे की रोटी, जोड़ों में जमा यूरिक एसिड जड़ से हो जाएगा खत्म

Bajra Atta for Uric Acid: बता दें कि शरीर में प्यूरिन की मात्रा ज्यादा होने पर यूरिक एसिड की समस्या होती है. आज हम आपको ऐसे अनाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करेगा.

गेहूं की जगह खाने में शामिल करें इस आटे की रोटी, जोड़ों में जमा यूरिक एसिड जड़ से हो जाएगा खत्म
बाजरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

Uric Acid Home Remedies: बढ़े हुए यूरिक एसिड हमको ना सिर्फ दर्द देता है बल्कि शरीर को पूरी तरह से तोड़ देता है. यूरिक एसिड हमारे शरीर में जमा होने वाला एक वेस्ट पदार्थ है जो यूरिन से बाहर निकल जाता है. लेकिन जब यह शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है तो जोड़ों में जमा हो जाता है और इसके बढ़ने पर जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जातता है. बता दें कि शरीर में प्यूरिन की मात्रा ज्यादा होने पर यूरिक एसिड की समस्या होती है. आज हम आपको ऐसे अनाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: सर्दियों में हर रोज पी लें इस हरे फल का जूस, दमकती त्वचा के साथ नेचुरली काले होंगे बाल, वजन भी होगा कम

Latest and Breaking News on NDTV

बाजरे का आटा

यूरिक एसिड को कम करने के लिए बाजरे के आटे का सेवन फायदेमंद हो सकता है. बाजरे में प्यूरिन न के बराबर पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है  जो शरीर में जमा यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. 

बाजरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

बाजरा एक ऐसा अनाज है जो कई सारे पोषक तत्वों से भरा होता है और इस आटे को सर्दियों के मौसम में खूब खाया जाता है. बाजरे की तासीर गर्म होती है, इसलिए बाजरे के आटे की रोटी का सेवन हमारे शरीर को अंदर से गर्म करने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही बाजरे के आटे में  विटामिन-बी3, आयरन, जिंक, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. हर रोज इस आटे की रोटी का सेवन ब्लड शुगर और यूरिक एसिड दोनों को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uric Acid Home Remedies, Bajra For Uric Acid, Uric Acid Kaise Khatm Kare, Uric Acid Food, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com