- बदलती जीवनशैली और खानपान डायबिटीज जैसी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं.
- विश्व भर में डायबिटीज के मामले पहले से कई गुना अधिक रफ्तार से बढ़ रहे हैं
- कुछ संकेत बताते हैं कि आपका शरीर डायबिटीज से ग्रस्त है.
Uncommon Symptoms Of Diabetes: बदलती जीवनशैली और खानपान डायबिटीज जैसी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं. विश्व भर में डायबिटीज के मामले पहले से कई गुना अधिक रफ्तार से बढ़ रहे हैं. डायबिटीज की बीमारी अब किसी उम्र सीमा तक सीमित नहीं रही बल्कि यंग एज में ही ये लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. वहीं कई बार हम लक्षणों को नजरअंदाज कर परेशानी को बढ़ा देते हैं, दरअसल कई बार पता ही नहीं होता कि डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या हैं और शरीर में किस तरह के बदलावों के आने पर हमें सावधान हो जाने की जरूरत है. ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि वे कौन से संकेत हैं जो आपका शरीर देता है जब वह डायबिटीज से ग्रस्त हो.
डायबिटीज रोगियों में दिखने वाले लक्षण | Symptoms Seen In Diabetic Patients
1. बार-बार पेशाब आना
बार-बार पेशाब आना डायबिटीज के सबसे सामान्य लक्षणों में एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शुरुआती संकेत भी है. डायबिटीज की बीमारी होने पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है, वहीं इसे कंट्रोल करना मुश्किल का काम होता है, यूरिन के माध्यम से ही एक्स्ट्रा ग्लूकोज हमारे शरीर से बाहर निकलता है, ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को बार-बार पेशाब आता है. अगर आप भी कुछ समय से ऐसा महसूस कर रहे हैं तो सतर्क हो जाएं और डायबिटीज की जांच कराएं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पानी ही नहीं इन फूड्स को खाकर भी बढ़ा सकते हैं बॉडी का हाइड्रेशन, नहीं होगी पानी की कमी
2. चलते हुए बैलेंस बिगड़ना
क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पैर बार-बार सुन्न हो जाते हों तो ये एक तरह से डायबिटीज के शुरूआती लक्षणों में से एक हो सकता है. ऐसे में मरीज के पैरों में बार-बार सिरहन महसूस होने लगती है और पैर सुन्न पड़ जाते हैं. वहीं कई बार चलते वक्त बैलेंस भी बिगड़ जाता है और आप लड़खड़ा जाते हैं.
3. आंखों की रोशनी पर असर
डायबिटीज का असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है. इसके शुरुआती लक्षणों में से एक ये भी है कि आपकी आंखों की रोशनी कम होने लगती है और दूर का ठीक से दिखाई नहीं देता. अगर आप भी इन दिनों ऐसी समस्या का सामना कर रहे हों तो इसे नजरअंदाज करने की बजाय डॉक्टर से सलाह लें और जांच करवाएं.
थायराइड फंक्शनिंग को बेहतर करने और इस ग्रंथि की पावर बढ़ाने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स
4. स्किन में ये बदलाव
डायबिटीज से पीड़ित लोगों की स्किन पर काले गहरे धब्बे दिखाई देने लगते हैं ये डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में से एक है. आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि अंडरआर्म्स या गले में ये धब्बे हो रहे हैं क्या. इसे टच करने पर स्किन सॉफ्ट सी फील हो रही है तो ये प्री डायबिटीज का संकेत है. शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाने से ऐसा होता है. इसके साथ ही स्किन पर लगी चोट या घाव जल्दी ठीक नहीं होते, ये भी एक प्रारंभिक संकेत है.
कितना होना चाहिए ऑक्सीजन लेवल, शरीर में इसे कैसे ठीक रखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं