विज्ञापन

झुलसाती गर्मी में सफर कर रहे हैं? लू-पानी की कमी नहीं करेगी परेशान, ये 5 स्मार्ट हैक्स कर लो नोट

Summer Travel Tips: अगर आपको तपती गर्मी में सफर करना पड़ रहा है, तो डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आपको कुछ टिप्स के बारे में पता होना जरूरी है.

झुलसाती गर्मी में सफर कर रहे हैं? लू-पानी की कमी नहीं करेगी परेशान, ये 5 स्मार्ट हैक्स कर लो नोट
गर्मी में ट्रैवल करने से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक हो सकता है.

Smart Tips for Summer Travel: गर्मी का मौसम आते ही बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लगता और अगर ऐसे में ट्रैवल करना पड़े तो परेशानी और बढ़ जाती है. तेज धूप, गर्म हवाएं और पसीना शरीर को जल्दी थका देते हैं. इस दौरान सबसे बड़ा खतरा होता है लू (Heatstroke) और डिहाइड्रेशन का, जो आपकी यात्रा को खराब करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं. सही तैयारी और कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप इस मुश्किल को काफी हद तक आसान बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 7 जरूरी टिप्स, जो गर्मी में ट्रैवल के दौरान आपको सुरक्षित और फिट बनाए रखेंगे.

गर्मी में ट्रैवल करने वालों के लिए 5 स्मार्ट टिप्स | 5 Smart Tips for Traveling in the Summer

1. पानी पीना कभी न भूलें

गर्मी में शरीर तेजी से पानी खोता है, इसलिए हर 20-30 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. सिर्फ प्यास लगने का इंतजार न करें. नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी भी बेहतरीन विकल्प हैं.

ये भी पढ़ें: गोंद कतीरा से पिघलेगा जिद्दी बैली फैट? पेट के डॉक्टर ने बताया सच, मोटापे से परेशान लोग जरूर जान लें

2. हल्के और ढीले कपड़े पहनें

कॉटन या लिनेन के ढीले कपड़े पहनने से शरीर को हवा मिलती रहती है और पसीना जल्दी सूखता है. गहरे रंग के कपड़ों की बजाय हल्के रंग चुनें, क्योंकि ये धूप को कम एब्जॉर्ब करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Image

3. धूप से बचाव के लिए जरूरी चीजें साथ रखें

सनग्लासेस, छाता या टोपी जरूर साथ रखें. साथ ही SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाना न भूलें, ताकि त्वचा को सूरज की तेज किरणों से बचाया जा सके.

4. सही समय पर यात्रा प्लान करें

जहां तक संभव हो, सुबह जल्दी या शाम के समय ट्रैवल करें. दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप सबसे तेज होती है, इसलिए इस समय बाहर निकलने से बचें.

ये भी पढ़ें: 15 दिन तक रोजाना जीरा पानी पीने से क्या होगा? जानें सेवन का तरीका और सही समय

5. हल्का और ताजा खाना खाएं

यात्रा के दौरान भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें. तरबूज, खीरा, संतरा जैसे पानी से भरपूर फल खाएं, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें:

 कान का कबाड़ कैसे निकालें? अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स चुटकियों में साफ हो जाएगी कान की सारी गंदगी

क्या फलों पर काला नमक डालकर खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और सही मात्रा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heatstroke Prevention, Dehydration Hacks, Summer Travel Tips, Beat The Heat, Stay Hydrated
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com