VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में भगवा कपड़े पहने, सिर पर पगड़ी बांधे एक साधु बाबा नजर आ रहे हैं. साधु तीन विदेशी ट्रैवलर के साथ सनातन और ईसाई धर्म पर दिलचस्प बहस करते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी में सनातनी साधु ने विदेशी ट्रैवलर काे लाजवाब कर दिया. इस दिलचस्प बातचीत को देखने के बाद लोग साधु और सनातन के सत्य की जय-जयकार कर रहे हैं. आसपास खड़े लोग और गाइड इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर वायरल कर देते हैं. मंदिर में बैठे साधु के पास तीन विदेशी लड़के (जो शायद अमेरिकी हैं) हाथों में कुछ पर्चे लेकर वहां पहुंचते हैं. वह साधु को जीसस और बाइबल का पाठ पढ़ाने की कोशिश करने लगते हैं. वे उन्हें 'परम सत्य' समझाने का दावा करते हैं, जिसके बाद वहां एक दिलचस्प बहस छिड़ जाती है.
बाइबल के ज्ञान पर भारी पड़े भगवाधारी साधु
बहस की शुरुआत तब होती है जब साधु बाबा इन विदेशी प्रचारकों को दो-टूक कह देते हैं कि वे ईसाई धर्म के बारे में इन लड़कों से कहीं ज्यादा जानते हैं, इसलिए उन्हें ज्ञान देने की जरूरत नहीं है. विदेशी लड़के जब अड़ जाते हैं कि साधु बाबा असली सत्य को नहीं जानते, तो बाबा तीखा पलटवार करते हैं. वे कहते हैं कि वे खुद अध्यात्म के रास्ते पर हैं. वे तंज कसते हैं कि जब ईसा मसीह अमेरिका और इंग्लैंड में थे, तब वहां के हालात कुछ और थे.
इसके बाद साधु बाबा बात को धर्म से मोड़कर सीधे ग्लोबल पॉलिटिक्स और बिजनेस पर ले आते हैं. खुद को इंग्लैंड का पूर्व कारोबारी बताने वाले ये साधु सीधे आरोप लगाते हैं कि पश्चिमी देश (अमेरिका और इंग्लैंड) चीन के पैसे और संपत्तियों का जमकर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जब कर्ज चुकाने की बारी आती है, तो वे चीन को ही विलेन बना देते हैं. वे चुटकी लेते हुए कहते हैं कि लोग जिंदगी भर पैसे के पीछे भागकर पाप करते हैं और जब जेब खाली हो जाती है, तो खुद को दूध का धुला साबित करने के लिए धर्म का चोला ओढ़ लेते हैं.
Christian Missionaries dialled the wrong number. They tried to preach Jesus and convert a Hindu Sadhu Maharaj ji who owned them like a boss. Reverse uno! 🔥 https://t.co/DrCim9Kg4X
— Alpakanya (@Alpakanya) November 27, 2026
'जॉन 3:16' का जिक्र और बाबा का करारा जवाब
बहस तब और गरम हो जाती है जब एक विदेशी लड़का जाने से ठीक पहले बाइबल की मशहूर आयत 'जॉन 3:16' का हवाला देता है. वह कहता है कि ईश्वर ने दुनिया को बचाने के लिए अपने इकलौते बेटे ईसा मसीह को कुर्बान कर दिया. इस पर साधु बाबा कहते हैं, "इसमें क्या नया है? मैं और मेरे जैसे न जाने कितने साधु इस मिट्टी में विलीन हो जाने तक अपना पूरा जीवन जगत कल्याण के लिए समर्पित कर रहे हैं."
"न मेरा कोई नाम है और न हाथ मिलाता हूं"
जब विदेशी लड़कों को समझ आ जाता है कि बाबा के सामने तर्काें में नहीं टिक सकते, तो वे सम्मान के नाते बाबा का नाम पूछते हैं और हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं. लेकिन बाबा का मिजाज यहां भी सख्त रहता है. वे दो-टूक जवाब देते हैं, "मेरा कोई नाम नहीं है और मैं किसी से हाथ नहीं मिलाता." इसके बाद बिना किसी समझौते के यह बहस वहीं खत्म हो जाती है.
यह भी पढ़ें | गंगोत्री में संन्यासी बनकर भटक रहा कंप्यूटर इंजीनियर, बोला- जन्म और मृत्यु के बीच अंतर समझ आ गया
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को लेकर आपस में भिड़ गए हैं. त्रिशूल अपडेट्स (@Trishulwarrior) नाम के यूजर ने बाबा का समर्थन करते हुए उन्हें 'असली हिंदू' बताया. वहीं शेखर (@legal_bud_4u) ने विदेशी लड़कों पर तंज कसा कि सिर्फ एक किताब पढ़कर और आधी-अधूरी जिंदगी जीकर ये युवा खुद को बहस का उस्ताद समझने लगे थे. दूसरी तरफ, केपीएच (@KP_Battle_Sword) ने बाबा के इस अड़ियल व्यवहार की आलोचना की और लिखा कि बाबा का यह रूप सड़क पर आक्रामक होकर बहस करने वाले किसी नास्तिक जैसा ही रूखा था.
यह भी पढ़ें | बिजली करंट लगने से कैसे बचें? शख्स ने वीडियो में दिखाया बचने का सुरक्षित तरीका
यह भी पढ़ें | संकरी गुफा देखने अंदर घुस गई महिला, फंसने के बाद रोकर मांगने लगी मदद, वीडियो देखकर भड़के लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं