विज्ञापन

कान का कबाड़ कैसे निकालें? अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स चुटकियों में साफ हो जाएगी कान की सारी गंदगी

Kan Kaise Saaf Kare: अगर आप भी कान में जमा गंदगी को आसानी से साफ करना चाहते हैं, तो यहां हमने कुछ कारगर घरेलू नुस्खों के बारे में बताया है. ये नेचुरल तरीके कान के कबाड़ को मुलायम बनाकर बाहर निकाल देते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

कान का कबाड़ कैसे निकालें? अपनाएं ये 5 स्मार्ट ट्रिक्स चुटकियों में साफ हो जाएगी कान की सारी गंदगी
Earwax Removal Tips: कान की गंदगी कैसे साफ करें?

Kan Ki Gandagi Kaise Saaf Kare: कान में कबाड़ जमना आम बात है, लेकिन समय-समय पर इसकी सफाई करना भी उतना ही जरूरी है. कान हमारे शरीर का बेहद सेंसिटिव हिस्सा है, लेकिन हम अक्सर इसकी सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं या गलत तरीके सफाई करते हैं. कई लोग कान साफ करने के लिए कॉटन बड्स, हेयरपिन या माचिस की तीली तक इस्तेमाल कर लेते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि कान की गंदगी कैसे साफ करें? या कान का कबाड़ा कैसे निकालें? तो सच तो यह है कि कान खुद को साफ करने की प्राकृतिक क्षमता रखते हैं, लेकिन कभी-कभी ईयर वैक्स (Earwax) ज्यादा जमा हो जाता है, जिससे सुनने में दिक्कत, खुजली या दर्द होने लगता है. ऐसे में कान साफ करने का सही और सुरक्षित तरीका जानना बेहद जरूरी है. यहां आज हम आपको बताएंगे 5 यूनिक तरीके, जिनसे आप बिना नुकसान के अपने कान की गंदगी को साफ रख सकते हैं.

कान की गंदगी साफ करने के कारगर घरेलू तरीके | Effective Home Remedies for Cleaning Earwax (Kan Ki Gandagi Saaf Karne Ke Gharelu Tarike)

1. गर्म पानी की भाप से करें सॉफ्ट क्लीनिंग

डॉक्टर्स भी मानते हैं कि, हल्की भाप कान के वैक्स को नरम करने में मदद करती है. इस तरीके को आजमाने के लिए आपको एक बर्तन में गर्म पानी लेना है, सिर को तौलिये से ढककर 5-7 मिनट भाप लें. इससे कान का जमा हुआ वैक्स ढीला हो जाता है और धीरे-धीरे खुद बाहर आने लगता है. यह तरीका बिल्कुल नेचुरल और सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें: क्या फलों पर काला नमक डालकर खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और सही मात्रा

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Image

2. ऑलिव ऑयल या नारियल तेल की बूंदें

यह एक पुराना लेकिन वैज्ञानिक रूप से सही तरीका माना जाता है. इसके लिए आप 2-3 बूंद हल्का गुनगुना ऑलिव ऑयल या नारियल तेल कान में डालें. 5-10 मिनट सिर झुकाकर रखें. यह वैक्स को सॉफ्ट करता है, जिससे वह आसानी से बाहर निकल सकता है. ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो.

ये भी पढ़ें: पपीता vs अनानास: गर्मियों में पेट फूलने की समस्या में कौन सा फल है ज्यादा असरदार?

3. ईयर ड्रॉप्स (डॉक्टर की सलाह पर)

अगर वैक्स ज्यादा जमा है तो मेडिकल ईयर ड्रॉप्स सबसे सुरक्षित उपाय हैं. ये ड्रॉप्स वैक्स को तोड़कर बाहर निकालने में मदद करते हैं. इन्हें मेडिकल स्टोर से डॉक्टर की सलाह के बाद ही लें. यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें बार-बार कान में ब्लॉकेज होता है.

4. शॉवर के दौरान हल्का वॉश

नहाते समय हल्का गुनगुना पानी कान के बाहरी हिस्से में जाने दें. सिर को थोड़ा झुकाएं, पानी को अंदर जबरदस्ती न डालें. यह तरीका रोजाना सफाई में मदद करता है और एक्स्ट्रा गंदगी जमा नहीं होने देता.

Latest and Breaking News on NDTV

5. ईएनटी स्पेशलिस्ट से प्रोफेशनल क्लीनिंग

अगर कान में ज्यादा गंदगी जमा हो गई है या सुनने में परेशानी हो रही है, तो खुद से सफाई करने की बजाय डॉक्टर के पास जाएं. डॉक्टर खास उपकरण से सुरक्षित तरीके से वैक्स निकालते हैं. यह पूरी तरह दर्द रहित और सुरक्षित प्रक्रिया होती है.

ये भी पढ़ें: 15 दिन तक रोजाना जीरा पानी पीने से क्या होगा? जानें सेवन का तरीका और सही समय

कान साफ करते हुए क्या न करें? | What Should You Avoid Doing While Cleaning Your Ears?

  • कॉटन बड्स, पिन, माचिस या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें.
  • इससे वैक्स और अंदर चला जाता है और चोट लग सकती है.
  • बार-बार कान साफ करना भी गलत है.

कान की सफाई में जल्दबाजी या गलत तरीके अपनाना नुकसानदायक हो सकता है. बेहतर है कि आप सुरक्षित, डॉक्टर द्वारा सुझाए गए तरीकों का ही इस्तेमाल करें. अगर समस्या ज्यादा हो, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने की बजाय एक्सपर्ट से सलाह लें.

ये भी पढ़ें:

गर्मियों का टॉनिक है आंवला शरबत, रोज पीने से मिलते हैं अनगिनत लाभ

थकान और कमजोरी को दूर करता है सहजन, अश्वगंधा, दालचीनी से बना काढ़ा, जानें फायदे और सेवन का तरीका

मुट्ठी भर के नहीं, बल्कि गिनकर खाएं ड्राई फ्रूट्स! Apollo के डॉक्टर ने बताया एक दिन में कितने Nuts खाना चाहिए?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earwax Removal Tips, How To Clean Earwax, Ear Cleaning Tips, Kan Ki Gandagi Kaise Saaf Kare, How To Remove Ear Gunk, How To Remove Earwax At Home, Earwax Removal Tricks, Ear Cleaning Hacks, Best Way To Clean Earwax, Kaan Ka Kabad Kaise Nikale, Kaan Se Kachra Nikalne Ka Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com