- गर्मी डायबिटीज की पूरे रूटीन और मैनेजमेंट को बदल सकती है.
- गर्मियों में हाई ब्लड शुगर का अनुभव कर रहे हैं तो इन टिप्स को अपनाएं.
- गर्मियों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के तरीके जानने के लिए पढ़ें.
Tips To Control Sugar Level In Summer: गर्मियों में डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें, गर्मियों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के तरीके और इस तरह के कई और सवाल जो गर्म फुहार के शुरुआत से ही मन में खटकने लगते हैं. डायबिटीज रोगियों के लिए गर्मी का समय अच्छा नहीं है क्योंकि वे नॉन-डायबिटिक रोगियों की तुलना में ज्यादा ह्यूमिडिटी महसूस करते हैं. ऐसे में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के उपाय करना बहुत ज्यादा जरूरी है. डायबिटीज की मुख्य जटिलताओं में से एक रक्त वाहिकाओं का कसना और तंत्रिका संबंधी समस्याएं हैं जो बदले में पसीने की ग्रंथियों के कामकाज को प्रभावित कर सकती हैं. इससे शरीर कुशलता से ठंडा नहीं हो पाता है, जिससे गर्मी की थकावट और हीट स्ट्रोक हो सकता है. डायबिटीज रोगी गर्मियों में तेजी से डिहाइड्रेट हो जाते हैं और तरल पदार्थों की कमी से ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि हो सकती है.
हाई ब्लड शुगर अत्यधिक यूरीन का कारण बनता है जो शरीर को और भी निर्जलित करता है. गर्मी डायबिटीज की पूरे रूटीन और मैनेजमेंट को बदल सकती है. अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, डिहाइड्रेटेड, अधिक पसीना आता है, हाई या लो ब्लड शुगर का अनुभव कर रहे हैं तो इन टिप्स को अपनाएं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गर्मियों में डायबिटीज को कंट्रोल करने के उपाय | ways To Control Diabetes In Summer
1) बहुत सारे तरल पेय पिएं
यबिटीज रोगी गर्मियों में तेजी से डिहाइड्रेट हो जाते हैं. पानी पीते रहें, भले ही आपको प्यास न लग रही हो. छाछ, नमकीन नींबू पानी, टमाटर का रस, सूप और ग्रीन टी तुरंत हाइड्रेशन प्रदान कर सकते हैं. विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए अपने दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करें.
2) कैफीन का सेवन बंद करें
कॉफी, चाय जैसी कैफीनयुक्त ड्रिंक्स में कटौती करें. कैफीन से तरल पदार्थ का नुकसान होता है और ब्लड शुगर लेवल हाई सकता है. कैफीन डायबिटीज रोगियों के लिए एक ट्रिगर की तरह काम कर सकता है.
3) इंसुलिन को एडजस्ट करें
अगर आपको इंसुलिन पर निर्भर रहना पड़ है, तो भोजन से पहले और बाद में नियमित रूप से अपने शुगर लेवल की निगरानी करना सुनिश्चित करें. अगर आप ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोत्तरी या गिरावट देखते हैं, तो इंसुलिन को एडजस्ट करने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.
4) सनबर्न से बचें
घर में भी नंगे पैर कभी न चलें. सनस्क्रीन का प्रयोग करें, पसीने से बचने के लिए हल्के, ढीले-ढाले कपड़े चुनें. गर्मियों के दौरान डायबिटीज रोगियों में त्वचा की समस्याएं अधिक आम होती हैं और मुंहासे, छाले, सनबर्न पूरी तरह से ठीक होने में लंबा समय लग सकता है.
5) व्यायाम न छोड़ें
चलना, नियमित व्यायाम डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने और हाइपरग्लेसेमिया को रोकने में मदद करता है. सुबह जल्दी या देर शाम की सैर के लिए जाएं शरीर पर दबाव डाले बिना साधारण योगासन का अभ्यास करें.
High Zinc Foods: क्यों होती है जिंक की जरूर, जानें फायदे, कमी के नुकसान और जिंक से भरे फूड्स
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं