- हमारी कई वर्कआउट मिस्टेक्स पूरे प्रयास को व्यर्थ बना देती हैं.
- स्क्वाट्स करते समय में भी कई लोग कुछ गलतियां करते हैं.
- यहां स्क्वाट्स से जुड़ी उन्हीं गलतियों के बारे में बताया गया है.
Squat Mistakes: हम अक्सर इस पर बात करते हैं कि हमें अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज और वर्कआउट को शामिल करना चाहिए. लेकिन इस पर कम ही बात की जाती है कि आखिर वो कौन सी एक्सरसाइजेज़ हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं. अगर आप भी इसे लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं बहुत ही इफेक्टिव एक्सरसाइज जिसे हम स्क्वाट्स कहते हैं. तो अगर आप वेट लॉस (Weight Loss) के आसान तरीके ढूंढ रहे हैं तो स्क्वाट्स आपके लिए सबसे इफेक्टिव एक्सरसाइज में से एक है.
यह एक्सरसाइज पूरी बॉडी का वर्कआउट (Full Body Workout) करती है और इससे मसल्स भी स्ट्रॉन्ग होते हैं. स्क्वाट्स हम आप में से कई लोग जिम जाकर या घर पर करते होंगे, लेकिन आज हम बात करेंगे उन चार गलतियों की जो आप स्क्वाट्स करते वक्त दोहराते हैं.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
खतरनाक है Winter smog अपने हेल्दी Lungs को डैमेज होने से बचाने के लिए आज से ही करें ये उपाय
जानें क्यों बेहद फायदेमंद है स्क्वैट्स एक्सरसाइज? | Know Why Squats Exercise Is Very Beneficial?
अगर कोई व्यक्ति बिना सपोर्ट के बिस्तर या फिर कुर्सी से उठने में सक्षम नहीं हो पा रहा है तो यह इंडिकेट करता है कि उनके घुटने और हिप्स के आसपास के मसल्स वीक होने लगे हैं. ऐसे लोगों के लिए स्क्वाट्स का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है. आपकी बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाने की साथ ही आपको वेट कम करने में भी मदद करता है.
स्क्वाट्स करते वक्त बिल्कुल न करें ये गलतियां | Do Not Make These Mistakes While Doing Squats
हर किसी की लंबाई एक दूसरे से अलग होती है. ऐसे में स्क्वाट्स पोश्चर सभी के लिए एक जैसा नहीं हो सकता. नजर डालते हैं उन गलतियों पर जो आमतौर पर लोग स्क्वाट्स करते वक्त दोहराते हैं.
1. स्क्वाट्स करते वक्त स्पीड बढ़ाने के लिए कई बार लोग जंप करते हैं जो एक गलत मुद्रा है. इस तरह अगर आप स्क्वाट्स करेंगे तो आपको चोट लग सकती है.
सेहत ही नहीं आपकी चमकदार स्किन का राज भी हैं सब्जियां, जानें कौन सी वेजिटेबल हैं कमाल
2. लोग अपने शरीर की क्षमता से अधिक स्क्वाट्स करने की कोशिश करते हैं, जिससे लोवर बैक में चोट लग सकती है. अगर आप किसी और को कॉपी करने की कोशिश करते हुए अपनी बॉडी पर सहनशीलता से ज्यादा प्रेशर डालेंगे तो यह नुकसानदायक हो सकता है.
3. लोग दोनों घुटनों को जबरदस्त ताकत के साथ एक-दूसरे के करीब लाते हैं, जिससे घुटने का वल्गस- लोवर लेग डिफॉर्मिटी हो सकती है.
4. स्क्वैट्स करते समय लोग अपने घुटनों को ऊपर उठाते हैं या मोड़ते हैं जिससे उन्हें नुकसान होने की आशंका बनी रहती है.
स्क्वाट्स वर्कआउट के फायदे (Benefits Of Squats Workout)
बढ़ती उम्र के साथ घुटने की परेशानी और आर्थराइटिस की प्रॉब्लम पड़ जाती है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है मसल्स का डिसइंटीग्रेशन. 35-40 साल की उम्र के बाद 8 फीसदी मसल लॉस नेचुरली से होता है. ऐसे में स्क्वाट्स सबसे सिंपल और फंक्शनल वर्कआउट है जो कभी भी कहीं भी किया जा सकता है यह मांसपेशियों को मजबूत करने और आपके घुटनों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है. यह आपको अपने शरीर का वजन उठाने में भी सक्षम बनाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं