- सर्दियों में स्किन का ख्याल रखने की जरूरत होती है.
- अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ सब्जियां को शामिल करें.
- यहां बेस्ट वेजिटेबल हैं जो आपकी दमकती त्वचा का राज बन सकती हैं.
Winter Vegetables For Healthy Skin: हेल्दी लाइफ के लिए हेल्दी डाइट काफी महत्वपूर्ण होता है. हेल्दी डाइट में सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. ज्यादातर सब्जियों में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है. पोटेशियम, फाइबर, फोलेट, विटामिन भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं. ये तत्व सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी सब्जियां फायदेमंद होती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सब्जियां अगर स्किन पर लगाई जाएं तो गजब के बेनिफिट्स मिलते हैं. आइए जानते हैं.
स्किन में जान ला देती हैं सब्जियां | Vegetables Bring Life To The Skin
न्यूट्रिशियन और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई सब्जियों को स्किन पर लगाने से भी कई फायदे मिलते हैं. झुर्रियों, स्किन टोन या फिर एजिंग होने की समस्याओं को ठीक करने के लिए सब्जियां मददगार भी हो सकती हैं. जानें इन सब्जियों के बारें में.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
1) नींबू
नींबू को एक बेहतरीन नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है. नींबू को शहद में मिला कर स्किन पर लगाने ग्लोइंग स्किन मिलती है. इससे स्किन से रिलेटेड कई तरह की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं.
2) खीरा
सेंसिटिव स्किन पर खीरा एक कूलिंग एजेंट के तौर पर काम करता है. इसे अक्सर नैचुरल टोनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. पफी आइज की दिक्कत होने पर भी, आंखों पर थोड़ी देर तक खीरा रखने से आराम मिलता है.

3) आलू
आलू में कई तरह के मिनरल और विटामिन्स पाए जाते हैं. आलू को स्किन पर लगाने से, डार्क स्पॉट्स की समस्या आसानी से दूर की जा सकती है. डेड स्किन में भी यह काफी मददगार होती हैं.
बार-बार छींक आने की समस्या से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से पाएं निजात
4) चुकंदर
स्किन पर रोजाना चुकंदर लगाने से स्किन को नैचुरल ग्लो मिलता है. इसके साथ ही, आलू की मसाज करने से स्किन की गंदगी भी तुरंत बाहर निकल जाती है.
5) गाजर
गाजर में विटामिन A भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. इसलिए, एक्ने और ब्लैकहेड्स जैसी दिक्कतों को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसे इस्तेमाल करने से रेडिएंट स्किन भी मिलती है.
सर्दियों में बालों को मजबूत और सॉफ्ट बनाने के लिए इन ऑयल से करें मालिश
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं