विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2025

किचन में मौजूद ये चीजें लाती है त्वचा पर गहरा निखार, जानिए Glowing Skin के आयुर्वेदिक सीक्रेट्स

Glowing Skin Home Remedies: आयुर्वेद में स्किन का ध्यान रखने के उपाय बताए गए हैं और ये आपको अपने घर की किचन में ही मिल जाएंगे. तो चलिए जानते हैं त्वचा में निखार लाने के कारगर उपाय.

किचन में मौजूद ये चीजें लाती है त्वचा पर गहरा निखार, जानिए Glowing Skin के आयुर्वेदिक सीक्रेट्स
Glowing Skin Health Remedies: आयुर्वेद में स्किन की परत को कई भागों में बांटा गया है.

Glowing Skin Home Remedies: हमारे शरीर में बहुत सारे जरूरी अंग हैं जिनके बिना शरीर का कार्य करना नामुमकिन है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हमारी त्वचा भी हमारे लिए बहुत अहम होती है, जो हमें बहुत सारे रोग और संक्रमण से बचाती है. हमारी त्वचा हमारे शरीर के बाहरी आवरण की तरह कार्य करती है और हर 28 से 30 दिन के भीतर खुद को पूरी तरह बदल लेती है. असल में स्किन में मौजूद कई कोशिकाएं टूटती हैं और नए सिरे से स्किन की ऊपरी परत को बनाने का काम करती हैं. मतलब हर 28 से 30 दिन के अंदर नई त्वचा जन्म लेती है.

ये भी पढ़ें: Doctor ने बता दिया कान की गंदगी साफ करने का सबसे आसान तरीका, चुटकियों में निकल जाएगा सारा कचरा

स्किन लेयर कितनी होती है और क्या काम करती हैं?

आयुर्वेद में स्किन की परत को कई भागों में बांटा गया है. पहले आती है अवभासिनी, जिसे स्किन की सबसे ऊपरी परत माना जाता है और जो चमकदार होती है. फिर आती है लोहिता, जो रोमछिद्रों से बनी परत होती है, जो अवभासिनी से नीचे होती है. इसके बाद आती है वेधिनी. ये परत बहुत सेंसटिव होती है, जो टच का अहसास दिलाती है. चौथे नंबर पर है रोहिणी, जो परत घाव को भरने में मदद करती है और कई कोशिकाओं के मेल से बनी होती है. पांचवें नंबर पर आती है मम्सा धारिनी, जो परत मांस से जुड़ी होती है और बिल्कुल झिल्ली के जैसी होती है. ये भी घाव को संक्रमण से बचाने में मदद करती हैं.

ब्लड वेसल्स छठे नंबर पर आती है, जो ब्लड से जुड़ी परत होती है, जो पोषण का काम करती हैं. सातवें नंबर पर आती है श्वेता, जो सबसे निचली परत होती है.

ये भी पढ़ें: ये 3 काम करने से फेफड़ों में जमा सारी गंदगी निकल जाएगी बाहर, बढ़ने लगेगी लंग्स की कैपेसिटी

स्किन का ख्याल रखने के आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेद में स्किन का ध्यान रखने के उपाय बताए गए हैं और ये आपको अपने घर की किचन में ही मिल जाएंगे. स्किन में अंदर से सुधार लाने के लिए सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाना जरूरी है. बैलेंस डाइट लेना, पूरी अच्छी नींद लेना और योग और प्राणायाम से अपनी स्किन में सुधार लाया जा सकता है. बैलेंस डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियां ले सकते हैं, ये स्किन के निर्माण में मदद करते हैं और उसे चमकदार बनाने का काम करते हैं.

इसके अलावा सुबह गुनगुना पानी पीना भी अच्छा रहता है. इससे पेट साफ रहता है और आंतों में मौजूद गंदगी निकल जाती है. हल्दी और नीम का सेवन करने से भी स्किन साफ होती है और सही तरीके से काम भी करती है. हल्दी और नीम खून को साफ करने का काम करते हैं, जिससे स्किन में निखार आता है. आयुर्वेद में ऐसे कुछ प्राकृतिक लेप का जिक्र किया गया है, जो स्किन की देखभाल करने में सहायक हैं. हल्दी और बेसन का लेप स्किन के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है. इसके अलावा नारियल या बादाम के तेल से मालिश करने से भी स्किन अच्छी रहती है. इससे शरीर में रक्त का संचार बना रहता है.

दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Glowing Skin, Health, Lifestyle, Home Remedies, Gharelu Nuskhe, Kitchen Ingredients For Glowing Skin, Ayurvedic Home Remedies For Skin Glow, Natural Ways To Get Radiant Skin, Best Herbs For Glowing Skin, Homemade Face Packs For Clear Skin, Ayurvedic Tips For Healthy Skin, Turmeric And Honey For Skin Glow, Deep Glow Skin Remedies At Home, DIY Skincare With Kitchen Items, Glowing Skin Secrets From Ayurveda, Twacha Ko Chamakdar Banane Ke Gharelu Upay, Ayurvedic Nuskhe Glowing Skin Ke Liye, Ghar Ke Saman Se Skin Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com