एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर किसी व्यक्ति की स्किन या ब्लड टेस्ट परीक्षण में टीबी संक्रमण की पुष्टि होती है तो उसे उम्र की परवाह किए बिना तुरंत इलाज करवाना चाहिए. टीबी के लिए प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट गुप्त टीबी संक्रमण को बाद में घातक बीमारियों में विकसित होने से रोक सकता है.
अमेरिका में बोस्टन विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स ने पाया कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर टीबी का ट्रीटमेंट उन अधिकांश व्यक्तियों में प्रभावी नहीं था, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
439,644 पार्टिसिपेंट्स में से टीम ने पाया कि टीबी से पीड़ित 2,496 व्यक्तियों में प्रिवेंटिव टीवी ट्रीटमेंट 49 प्रतिशत प्रभावी था. खासतौर पर उन व्यक्तियों पर इसका ज्यादा असर पड़ा जिनकी स्किन या ब्लड टेस्ट में टीबी संक्रमण की पुष्टि हुई है.
ये भी पढ़ें: इस वजह से कम उम्र में ही झड़ने लगते हैं लोगों के बाल, स्टडी में हुआ खुलासा चौंका देगा
विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में ग्लोबल हेल्थ के प्रोफेसर डॉ. सी. रॉबर्ट होर्सबर्ग ने कहा, ''हालांकि समुदाय में टीबी वाले लोगों को ढूंढना और उनका इलाज करना जरूरी है, लेकिन ग्लोबली टीबी का खतरा तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक कि गुप्त टीबी से पीड़ित लोगों को इलाज नहीं मिल जाता. इस अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि ऐसा उपचार कितना प्रभावी हो सकता है.''
एपिडेमियोलॉजी (महामारी विज्ञान) के सहायक प्रोफेसर डॉ. लियोनार्डो मार्टिनेज ने कहा, ''टीबी हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करता है और लोगों के ठीक होने के बाद भी इसका लंबे समय तक प्रभाव बना रहता है. महामारी से निपटने के लिए इसके रोकथाम के तरीके खोजना वास्तव में महत्वपूर्ण है.''
यूटीआई के लक्षण, कारण, इलाज, दवा, उपचार | UTI: Best Yogasna, Diet Tips
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं