Summer Skin Care Tanning Remedies: गर्मियों का मौसम आते ही धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. तेज धूप और यूवी किरणें चेहरे पर टैनिंग और त्वचा के रंग में असमानता पैदा कर सकती हैं. लेकिन, चिंता की बात नहीं! कुछ प्राकृतिक चीजें हैं जो त्वचा को धूप के नुकसान से बचाने और चेहरे को चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकती हैं. अगर आप भी गर्मियों में धूप की वजह से चेहरे पर कालिमा नहीं चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो आपके लिए कमाल कर सकते हैं. हर कोई चाहता है कि स्किन, फेस हमारे चमकदार दिखे, खासकर गर्मियों में धूल, मिट्टी और धूप में रहने के दौरान ये चिंता ज्यादा होती है. आइए यहां जानें गर्मियों में टैनिंग को रोकने के लिए 5 कारगर उपाय.
गर्मियों में टैनिंग से कैसे छुटकारा पाएं? (How To Get Rid of Tanning In Summer)
1. एलोवेरा जेल
एलोवेरा प्राकृतिक रूप से ठंडा और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और टैनिंग के असर को कम किया जा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड से परेशान लोग भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, वर्ना पछताते रहेंगे आप
कैसे करें इस्तेमाल?
- ताजा एलोवेरा जेल निकालें और इसे चेहरे पर लगाएं.
- इसे 15-20 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें.
2. टमाटर का रस
टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है. इसका रस लगाने से टैनिंग कम होती है और त्वचा की चमक बनी रहती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक टमाटर को काटकर उसका रस निकालें.
- इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 10-15 मिनट तक रखें.
- बाद में पानी से धो लें.
3. बेसन और दही का पेस्ट
बेसन और दही का मिश्रण त्वचा के लिए एक प्राकृतिक क्लीनर है, जो टैनिंग को हटाने में मदद करता है. यह त्वचा की रंगत को निखारता है और इसे चमकदार बनाता है.
यह भी पढ़ें: पेट की गुड़गुड़ को शांत करने के लिए कारगर है ये घरेलू नुस्खा, बस घर पर चुटकियों में ऐसे करें तैयार
कैसे करें इस्तेमाल?
- 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं.
- इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने तक छोड़ दें.
- बाद में गुनगुने पानी से धो लें.
4. नारियल पानी
नारियल पानी त्वचा को ठंडा और फ्रेश रखने में मदद करता है. इसके नियमित उपयोग से टैनिंग के प्रभाव को कम किया जा सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
- ताजे नारियल पानी को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं.
- इसे सूखने दें और बाद में ताजे पानी से धो लें.
5. खीरे का रस
खीरा त्वचा को ठंडक पहुंचाने और यूवी किरणों के नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसका रस त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और टैनिंग को रोकता है.
यह भी पढ़ें: गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने बताया विटामिन 'W' की कमी होने पर लोग कैसे हो जाते हैं
कैसे करें इस्तेमाल?
- खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें.
- इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक छोड़ दें.
- पानी से धो लें.
गर्मियों में धूप से टैनिंग को रोकना और चेहरे की चमक को बनाए रखना आसान है, बस इन प्राकृतिक उपायों को अपनाएं. त्वचा की नियमित देखभाल और प्राकृतिक चीजों का उपयोग आपकी त्वचा को हेल्दी, चमकदार और टैनिंग फ्री रख सकता है.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं