गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में लगातार दिनों-दिन बढ़ोतरी दिख रही है. इसी के साथ लोगों को चिलचिलाती धूप और पसीने के कारण हो रही परेशानियों का सामना अभी से करना पड़ रहा है. तेज धूप और पसीने वाली गर्मी में त्वचा का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान और असरदार टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अगर आपने इस गर्मी के मौसम में नियमित रूप से प्रतिदिन फॉलो किया, तो आपको इसके सकारात्मक प्रभाव अपनी त्वचा पर देखने को मिलेंगे.

गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये तरीके-
1. सनस्क्रीन-
अगर आप एक छात्र हैं या फिर काम के सिलसिले में आपको घर से बाहर जाना पड़ता है, तो इस स्थिति में त्वचा को टैनिंग, सनबर्न और रूखेपन से बचाने के लिए चेहरे के साथ हाथ-पांव पर रोजाना कम से कम एसपीएफ 30+ वाला सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए. इसके साथ ही, इसे दिन भर में कम से कम 3 से 4 बार दोहराना चाहिए.
2. पर्याप्त पानी-
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने देना बेहद जरूरी है. इसलिए, दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं.
3. फल-
गर्मियों के मौसम में अपनी डाइट में पानी से भरपूर मौसमी फल भी शामिल करें.

Photo Credit: A.I generated image गर्मियों में पानी वाले फलों का जरूर करें सेवन.
4. सूती कपड़े-
भीषण गर्मी वाले मौसम में जब भी आप घर से बाहर निकलें, कोशिश करें कि आप हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि आपको गर्मी का अहसास थोड़ा कम हो. इसी के साथ घर से बाहर निकलते समय स्कार्फ, टोपी, धूप का चश्मा, या छाता का इस्तेमाल करें.
5. बाहर कब न निकलें-
तेज धूप, खासकर सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें. इससे आपकी त्वचा काफी हद तक टैनिंग, सनबर्न और रूखेपन से बच सकती है.
टैनिंग को दूर करने के लिए घरेलू उपाय- (Home remedies to remove tanning)
अगर आपको धूप में टैनिंग हो जाती है तो आप एलोवेरा जेल, दही, खीरे या टमाटर के रस अपनी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में रुमाल से बनाएं स्टाइलिश हेयर क्लिप, बिना पैसे खर्च किए मिनटों में पाएं क्लासी लुक
ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं