Bache Ko Active Kaise Banaye: आजकल की तेज-तर्रार दुनिया में भी बच्चे सुस्त और आलसी हों तो चिंता होना स्वाभाविक है. आपका लाडला भी दिनभर फोन में घुसा रहता है और पढ़ाई के लिए बोलो तो रोने लगता है तो आप ये सब देखने वाले अकेले नहीं हैं. ज्यादातर पेरेंट्स का यही दुख है कि उनका बच्चा कहना नहीं मानता है और सुस्त रहता है. हालांकि कभी-कभार आलस्य आना स्वाभाविक है, लेकिन लंबे समय तक सुस्ती बच्चे की ग्रोथ में बाधा बन सकती है. इससे न तो उनका पढ़ाई में मन लगता है और न ही उनकी ठीक से ग्रोथ हो पाती है. हर कोई चाहता है कि उनका बच्चा एक्टिव हो और पढ़ने में अच्छा हो. एक आलसी बच्चे को एक्टिव बनने के लिए प्रेरित करना काफी मुश्किल हो सकता है. एक आलसी बच्चे को एक्टिव बनाने के लिए यहां दो प्रभावी टिप्स हैं, जिन्हें आप आजमा सकते हैं.
बच्चे को एक्टिव बनाने के तरीके | Ways To Make Children Active
1. फिजिकल एक्टिविटी को मजेदार बनाएं
बच्चे को उन एक्टिविटीज को कराएं जिनमें उसे आनंद आता है. चाहे वह अपना पसंदीदा खेल खेलना हो, अपने गाने पर डांस करना हो या गेम खेलना हो, फिजिकल एक्टिविटी को मनोरंजक बनाना एक आलसी बच्चे को ज्यादा एक्टिव बना सकता है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
2. आसान टारगेट बनाएं
अगर आपका बच्चा शुरू में एक्सरसाइज या फिजिकली एक्टिविटी को लेकर नखरे करता है तो छोटी, आसान एक्टिविटीज से शुरुआत करें और समय के साथ धीरे-धीरे इंटेंसिटी बढ़ाएं.
यह भी पढ़ें: पानी में इन 2 चीजों को मिलाकर करें सेवन, हफ्तेभर में कम होने लगेगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड लेवल, जोड़ों का दर्द होगा गायब
3. उसकी तारीफ करें
जब भी वे कुछ करें चाहे वह मोबाइल गेम में जीतना ही हो उनकी तारीफ करें. उन्हें बाकी और एक्टिविटीज करने के लिए प्रेरित करें और अवॉर्ड दें. किसी आलसी बच्चे को एक्टिव बनने के लिए प्रेरित करते समय कंसिस्टेंसी और धैर्य जरूरी है.
4. एग्जांपल सेट करें
बच्चे अक्सर अपने आस-पास के लोगों के व्यवहार की नकल करते हैं. अगर वे आपको एक्टिव देखकर फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, तो उनके ऐसा करने की ज्यादा संभावना है.
यह भी पढ़ें: ये 7 वेजिटेरियन फूड्स खाकर भी घटा सकते हैं अपना फैट, मोटा पेट और चर्बी, हेल्दी नेचुरल तरीके से शेप में आएगी बॉडी
5. बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें
टीवी देखने, वीडियो गेम खेलने या स्मार्टफोन और टैबलेट का उपयोग करने जैसी एक्टिविटीज के लिए स्क्रीन टाइम की एक सीमा बनाएं. इसके बजाय उन्हें फिजिकल एक्टिविटीज में ज्यादा समय बिताने के लिए प्रेरित करें.
How to Clean Your Vagina and Vulva | बेटी को सिखाएं प्राइवेट पार्ट (Private Part) की सफाई कैसे करे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं