Benefits Of Curd And Honey For Skin: स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे एक्ने, पिंपल और झुर्रियों के इलाज के लिए लोग तरह-तरह के उपाय और ट्रीटमेंट करते हैं. लेकिन स्किन पर दिखने वाला बदलाव दरअसल हमारी डाइट का ही रिजल्ट होता है. हेल्दी फूड, हेल्दी स्किन को बढ़ावा देता है, तो वहीं अनहेल्दी फूड स्किन से जुड़ी समस्याओं का कारण बनता है. दही एक ऐसा फूड है जो न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि स्किन के लिए भी बेहतरीन होता है. दही के साथ शहद मिलाकर खाने से स्किन को ढेरों फायदे होते हैं. आइए जानते हैं कि दही और शहद का कॉम्बिनेशन कैसे स्किन को फायदा पहुंचाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्किन के लिए दही और शहद के फायदे | How Dahi And Honey Help Your Skin Glow | How Curd And Honey Combination Help Promote Skin Health
1. नेचुरल मॉइस्चराइजर
दही में लैक्टिक एसिड होता है और हनी ह्यूमेक्टेंट से भरपूर होता है. ये दोनों नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करने के लिए जाने जाते हैं, जो स्किन और बॉडी में पानी के लेवल को बैलेंस करते हैं.
2. ग्लोइंग स्किन
शहद और दही दोनों नेचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में काम करते हैं जो स्किन पोर्स को खोलने में मदद करते हैं. यह आपकी स्किन को सांस लेने और भीतर से चमकने में मदद करता है.

Photo Credit: iStock
3. एक्ने-पिंपल्स से राहत
शहद और दही दोनों में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो आपकी स्किन को शांत करने और किसी भी प्रकार की जलन को शांत करने में मदद करते हैं. यह आगे चलकर एक्ने, पिंपल और दूसरी समस्याओं की वजह बनते हैं.
4. एंटी बैक्टीरियल
हनी एक प्रीबायोटिक है और दही प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है, जिससे यह स्वस्थ आंत बैक्टीरिया पैदा करने और अनहेल्दी बैक्टीरिया के साफ करने में मदद करता है. यह फ्री रेडिकल्स को बेअसर करता है और हमारी स्किन को विभिन्न माइक्रोबियल क्षति से बचाता है.
5. झुर्रियों को करे दूर
पानी की प्रचुर मात्रा के कारण, दही एक डिटॉक्स फूड भी मानी जाती है, जो स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करती है.
Get Glowing Skin: Effective Home Remedies | चेहरे पर 7 दिन लगा लें ये 5 चीजें,10 दिन में निखार देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं