इस वक्त देश के अधिकतर शहरों में आई फ्लू (eye Flu) यानी कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) का कहर छाया हुआ है. जिसे देखों आंखें आने से परेशान हैं. कंजक्टिवाइटिस दरअसल एक संक्रामक आई डिजीज है जिसमें आंखें सूजकर गुलाबी हो जाती है और आंखों से लगातार पानी बहने लगता है. इसके साथ साथ इस बीमारी में आंख में खुजली, दर्द और जलन भी होती है. आम भाषा में इसे आंख आना कहते हैं लेकिन ये बहुत तेजी से फैलती है और आस पास के लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है. खासकर मानसून के सीजन में कंजक्टिवाइटिस बहुत तेजी से फैलता है. चलिए जानते हैं कि अगर आप कंजक्टिवाइटिस की चपेट में आ गए हैं तो किस तरह इससे तेजी से रिकवर हो सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कंजक्टिवाइटिस से जल्दी राहत पाने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो | Conjunctivitis care: Follow these tips for speedy recovery
क्या करें:
- अगर आंख दुख रही है तो ठंडी पट्टी या ठंडी चीजें आंख पर रखने पर आराम मिलेगा.
- आंख से पानी बह रहा है तो इसके लिए बिलकुल साफ और सूखा कपड़ा इस्तेमाल करें. गंदे कपड़े के इस्तेमाल से बात बिगड़ सकती है.
- कंजक्टिवाइटिस के लिए अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए आई ड्रॉप और दवा का इस्तेमाल करें.
- कोशिश करें कि अपने आस पास सफाई रखें. आपकी निजी चीजें साफ और धुली होनी चाहिए.
क्या न करें :
- आंखों को मसलने, दबाने और छूने से बचें. जब भी आंखों की गंदगी साफ करनी हो तो पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ लें.
- आंखों में किसी तरह का काजल, आईलाइनर या कोई मेकअप इस दौरान ना करें.
- बिना डॉक्टर को दिखाए कोई आई ड्रॉप ना डालें.
- कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं तो इस दौरान इनका प्रयोग ना करें.
- कंजक्टिवाइटिस के दौरान स्विमिंग नहीं करनी चाहिए.
- अपनी निजी चीजें जैसे तौलिया आदि किसी के साथ शेयर ना करें.
हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, चेक करें अपनी हाइट और वजन का बैलेंस
चूंकि कंजक्टिवाइटिस से पीड़ित होने पर अपनी आंख को साफ रखना महत्वपूर्ण है, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुड़गांव के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. शिबल भारतीय ने बताया कि आई फ्लू होने पर आंखों की गंदगी को कैसे साफ किया जाए. यहां जानें कैसे साफ करें अपनी आंखों को-
- कुछ साफ, फ़िल्टर किया हुआ पानी और एक वॉशक्लॉथ लें
- कपड़े को पानी में डुबोकर बंद आंख पर कुछ मिनट के लिए रखें
- यह सूखे मवाद या बलगम को नरम करने में मदद करेगा
- आंख के भीतरी कोने से लेकर बाहरी कोने तक धीरे-धीरे पोंछें
- और फिर बताए गए अनुसार आई ड्रॉप का उपयोग करें
- इसके अलावा, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रत्येक आंख के लिए अलग-अलग कपड़े का उपयोग करने का प्रयास करें
Eye Flu or Conjunctivitis: Symptoms, Causes, Treatment | आंख आना : कैसे बचें, कौन सी दवा से होगा ठीक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं