Super foods to lose weight post pregnancy: प्रेगनेंसी ( Pregnancy) के दौरान अधिकतर महिलाएं वेट पुट ऑन कर लेती है और डिलीवरी के बाद भी वजन एकदम से कम नहीं होता है. डॉक्टर्स भी कहते हैं कि पोस्ट प्रेगनेंसी वेट (Pregnancy Weight) को महिलाओं को एकदम से कम नहीं करना चाहिए. ऐसे में अगर आप खाते पीते अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं 5 ऐसे सुपरफूड्स जो आपके पोस्ट प्रेगनेंसी वेट लॉस जर्नी में फायदेमंद हो सकते हैं और आप इन्हें खाकर आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं.
डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए खाएं ये फूड (Super foods to lose weight post pregnancy)
1. हल्दी : जी हां, हल्दी एक ऐसा सुपर इनग्रेडिएंट है, जो वेट लॉस के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. साथ ही पोस्ट प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसमें करक्यूमिन पाया जाता है जो शरीर की सूजन को काम करता है और फैट को कम कर सकता है.
2. मेथी के दाने : मेथी के दानों की तासीर में गर्म होती है, जो प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटे से दिखने वाले यह मेथी के बीज वेट लॉस के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. दरअसल, ये आपकी भूख को नियंत्रित करते हैं और बार-बार खाने से आपको रोकते हैं. मेथी के दाने कैलोरी में भी कम होते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं. आप रात को एक चम्मच मेथी के दाने भिगोकर सुबह इसके दाने और पानी का सेवन खाली पेट कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Arcturus Or The XBB.1.16 Variant: तेजी से फैल रहा है कोविड-19 का नया वैरिएंट आर्कटुरस, जानें कितना खतरनाक है ये? यहां है इससे जुड़ी हर जरूरी बात...
3. सौंफ के बीज : सौंफ के बीज गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसके अलावा यह हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाते हैं, ऐसे में खाने के बाद अगर एक चम्मच सौंफ का सेवन कर लिया जाए तो इससे पेट की चर्बी भी कम होती है.
4. अदरक : अदरक हमारे किचन का वह सुपर इनग्रेडिएंट है, जो हमारे शरीर को ताकत देता है. इतना ही नहीं यह पाचन में सुधार करता है और शरीर की सूजन को कम करता है. आप अदरक वाली चाय पी सकते हैं या नींबू और अदरक का डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं. यह आपकी भूख को भी कंट्रोल करता है और शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है.
हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, चेक करें अपनी हाइट और वजन का बैलेंस
5. नींबू : नींबू अपने टैंगी फ्लेवर और विटामिन सी से भरपूर गुणों के कारण बहुत फायदेमंद होता है. वेट लॉस के लिए तो यह किसी रामबाण से कम नहीं है. आप रोज सुबह भीगे हुए चिया सीड्स और नींबू पानी का सेवन करें, यह वजन घटाने में बहुत फायदेमंद होता है और आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देते हैं.
Eye Flu or Conjunctivitis: Symptoms, Causes, Treatment | आंख आना : कैसे बचें, कौन सी दवा से होगा ठीक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं