विज्ञापन

Iran-Israel War : दुबई में फंसे हनी सिंह, बताया कैसे हैं UAE में हालात

Iran-Israel War : रैपर हनी सिंह UAE में फंसे हुए हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह दुबई में सेफ हैं और अपने काम के कमिटमेंट्स जारी रखे हुए हैं. सिंगर ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया है और अपने चाहने वालों से अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में बात की है.

Iran-Israel War : दुबई में फंसे हनी सिंह, बताया कैसे हैं UAE में हालात
दुबई में फंसे हनी सिंह
नई दिल्ली:

Iran-Israel War : यूएस-इजरायल के ईरान पर अटैक के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है. इससे दुनियाभर में खौफ का माहौल है. कई देशों के नागरिक और सेलेब्स यहां फंसे हुए हैं. ऐसे में लोग डर और तनाव में जी रहे हैं और यह सब खत्न होने का इंतजार कर रहे हैं. कई भारतीय सेलेब्स और उनके परिवार भी यहां फंसे हुए हैं. ऐसे में लोग हर अपडेट को जानने के लिए उत्सुक हैं. रैपर हनी सिंह भी यहां फंसे हुए हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह दुबई में सेफ हैं और अपने काम के कमिटमेंट्स जारी रखे हुए हैं. सिंगर ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया है और अपने चाहने वालों से अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में बात की है. उन्होंने अपना लोकेशन शेयर करते हुए बताया कि वह पूरी तरह से सेफ हैं. वह  अभी काम कर रहे हैं.  कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “हम दुबई में सेफ हैं दोस्तों. काम कर रहे हैं.”

Latest and Breaking News on NDTV

सोमवार को इजराइली वॉरप्लेन्स ने बेरूत के दक्षिणी सबअर्ब में इंटेंसिव एयरस्ट्राइक किए, इसके कुछ घंटे बाद लेबनानी इलाके से इजराइल की ओर रॉकेट दागे गए.  लेबनान के हिज्बुल्लाह ग्रुप ने एक बयान में कहा कि उसने शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की ईरान पर जॉइंट इजराइली-US स्ट्राइक में हुई हत्या का बदला लेने के लिए इजराइल की ओर रॉकेट और ड्रोन लॉन्च किए थे.

हनी सिंह, जिनका असली नाम हिरदेश सिंह है. उन्होंने हाल ही में अपने स्टूडियो से इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था. फरवरी में हनी सिंह ने कार्टेल हिंसा के बाद मेक्सिको से अपना एक अपडेट शेयर किया था और कहा था कि वह मेक्सिको में सुरक्षित हैं और घर वापस जा रहे हैं. उन्होंने अपडेट के तौर पर शेयर किया, “आप सभी की चिंताओं के लिए धन्यवाद दोस्तों! मैं मेक्सिको में सुरक्षित हूं. बस घर वापस जा रहा हूं. harharmahadev.”


एमी विर्क, नरगिस फाखरी और विवेक ओबरॉय ने जाहिर की चिंता 

बता दें कि हनी सिंह ही नहीं यहां पंजाबी सिंगर एमी विर्क की परिवार भी फंसा हुआ है. एमी विर्क ने अपनी पत्नी और अपनी 6 साल को छोटी बेटी के यहां फंसे होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फंस को दी है. दुबई में रह रहीं अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने भी अपना दर्द बयां किया, उन्होंने बताया, कुछ भी हो, मन में चिंता और डर बना रहता है, क्योंकि आगे क्या होगा, यह पता नहीं चलता. वहीं विवेक ओबरॉय ने भी यहां फंसे लोगों के लिए अपने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता और संवेदना व्यक्त की है.

यह भी पढ़ें : 

जब श्रद्धा कपूर ने आलिया भट्ट के इस हीरो को किया था प्रपोज, डर कर भाग गया था एक्टर, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया हाले दिल

रणवीर, सलमान या शाहरुख नहीं, इस सुपरस्टार को पसंद करती हैं धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, खुलेआम किया इजहार

शिखर धवन के बेटे की जोरावर की 10 तस्वीरें, देख कर कहेंगे- पापा की तरह ही दमदार पर्सनालिटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honey Singh, Honey Singh Latest News, Honey Singh News In Hindi, Honey Singh News, Honey Singh Latest Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com