विज्ञापन

Holi में दही वड़े-भल्ले खाते हैं? जान लें उड़द दाल और दही का कॉम्बिनेशन सेहत पर कैसे डालता है असर

Worst Food Combination: होली में घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं, जिसमें से दही-भल्ले होना भी कॉमन है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उड़द दाल और दही का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत पर कैसा असर डालता है.

Holi में दही वड़े-भल्ले खाते हैं? जान लें उड़द दाल और दही का कॉम्बिनेशन सेहत पर कैसे डालता है असर
उड़द दाल और दही का कॉम्बिनेशन है विरूद्ध आहार.

Urad Dal With Dahi: ताज़ा और मलाईदार दही का एक कटोरा, ऊपर से कटे हुए फलों के साथ, ज़िंदगी की सबसे आसान खुशियों में से एक है. दही खाने के साथ परोसने के लिए तो बेहतरीन है ही, साथ ही इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं. इसमें कैल्शियम, विटामिन B-2, विटामिन B-12, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा यह पचने में भी आसान माना जाता है.

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दही को कुछ खास चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए. गलत फूड कॉम्बिनेशन के साथ दही खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. खासकर अब जब होली है तो घरों में दही वड़े और दही भल्ले खूब बनते हैं लोग इसे बड़े मजे से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उड़द दाल से बने दही वड़े और भल्लों का दही के साथ ये कॉम्बिनेशन आपकी सेहत पर कैसा असर डाल रहा है?

आयुर्वेद की नजर से

आयुर्वेद के अनुसार उड़द दाल और दही का कॉम्बिनेशन ज्यादा मात्रा में या फिर हर रोज करना सही नहीं माना जाता है. इसे विरूद्ध आहार की श्रेणी में गिना जाता है. दोनों को साथ में लेने पर पाचन अग्नि धीमी पड़ सकती है. जिसकी वजह से गैस, पेट फूलना, भारीपन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है उनके लिए इसका सेवन ज्यादा दिक्कत पैदा कर सकता है.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने भी इस कॉम्बिनेशन को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया है.

उड़द दाल और दही दोनों ही पचने में भारी होते हैं. जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है या जिन्हें अक्सर गैस, एसिडिटी या कफ की समस्या रहती है, उन्हें यह कॉम्बिनेशन सीमित मात्रा में और कभी-कभार ही लेना चाहिए. अगर लेना हो तो दिन के समय लें, रात में नहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

दही वड़ा खाना क्या सही है?

दही वड़ा आमतौर पर उड़द दाल से बने वड़े को दही में भिगोकर बनाया जाता है. यानी हां, इसमें उड़द दाल और दही दोनों होते हैं. आयुर्वेद की नजर से ये भारी खाने में आता है, लेकिन इसका मतलब ऐसा नहीं है कि आप इसको खा नहीं सकते हैं. बस इसका सेवन सीमित मात्रा में करें. 

ये भी पढ़ें: सुबह पेट साफ नहीं होता, पूरे दिन रहता है भारीपन, तो दही में मिलाकर खाएं ये 1 चीज, आंतों में जमी सारी गंदगी होगी साफ

किस तरह से खाएं कि कम हो नुकसान?

  • दही वड़ा दिन में खाएं, रात में नहीं.
  • ऊपर से भुना जीरा, काली मिर्च, हींग या सोंठ डालें, ये इसको पचाने में मदद करते हैं.
  • इसका सेवन सीमित मात्रा में करें. 1-2 से ज्यादा खाने से बचें.
  • खाने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं.

किन लोगों को रहना चाहिए सावधान?

  • जिन लोगों को अक्सर गैस या पेट फूलने की शिकायत रहती है, उनको इसका सेवन करने से बचना चाहिए. 
  • कफ प्रवृत्ति वाले लोगों को भी इसका सेवन संभलकर करना चाहिए.
  • जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है.
  • जिन लोगों को सर्दी-जुकाम या गले में बलगम की समस्या है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urad Dal With Curd, Dahi Aur Urad Dal Combination, Kya Urad Ke Sath Dahi Khana Sahi Hai, Dahi Vada Health Effects, Urad Dal Digestion Issues
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com