Pomegranate Side Effects: जब फलों और सब्जियों की बात आती है, तो उनमें से हर किसी में अलग-अलग और कमाल के गुण होते हैं. जो हमारे शरीर को जबरदस्त फायदे देते हैं और हमारी हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकते हैं. फल रोग की रोकथाम और उपचार भी कर सकते हैं. जब सबसे हेल्दी फल की बात आती है तो आपके दिमाग में क्या आता है? ज्यादातर लोगों को जवाब अनार होगा! जब अनार का सेवन करने की बात आती है, तो इसके कमाल के फायदे भी ध्यान खींचते हैं. इसे सुपरफ्रूट माना जाता है. अनार के स्वास्थ्य लाभों की एक लंबी फहरिस्त हैं, लेकिन क्या आप जाते हैं कि अनार खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. यहां जानिए किन लोगों को अनार का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए.
किन लोगों को अनार का सेवन सीमित करना चाहिए? | Who Should Limit Pomegranate Consumption?
1. ये पेट में गैस का कारण बन सकता है
हालांकि इस फल के बहुत ज्यादा सेवन से कोई सीधा दुष्प्रभाव नहीं हुआ है, लेकिन इससे कुछ गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है. जब आपका पेट सेंसिटिव होता है, तो यह फल अपच जैसी कंडिशन के कारण पेट में परेशानी और दर्द पैदा कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अनार खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इस फल को हाई शुगर कंटेंट के साथ-साथ कार्बोहाइड्रेट के लिए जाना जाता है. इसलिए अगर आप अपनी डाइट में शुगर को लेकर चिंतित हैं, तो आप इस फल के बजाय अन्य फलों का विकल्प चुन सकते हैं. या इसका सेवन सीमित कर सकते हैं.
डायबिटीज को खत्म कर सकता है ये आयुर्वेदिक चूर्ण, बस इस तरह करें सेवन, पेट का मोटापा भी हो जाएगा गायब
3. दवाओं के साथ रिएक्शन
यह कहा जाता है कि अनार का सेवन कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकता है. अगर आप रेगुलर दवाएं ले रहे हैं तो अनार के सेवन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.
अनार खाने से जहां आश्चर्यजनक लाभ मिलते हैं, वहीं इसके अपने नुकसान भी हैं, जिन पर आपको गौर करना चाहिए.
Spinal Cord Recovery Story: सिरफिरे आशिक ने बना दिया था जिंदा लाश,आज मिसाल है सारिका
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं